DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

रोहिणी सेक्टर 7 में इमारत ढही, कई के दबे होने की आशंका, राहत बचाव का काम जारी

राजधानी दिल्ली के रोहिणी में दो मंजिला इमारत गिर गई। गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका दमकल ने जतलाई है। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन जोरों पर है।

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक हादसा रोहिणी सेक्टर 7 में हुआ जिसके चलते मलबे में कम से कम दो लोग फंसे हो सकते हैं । बचाव और राहत का काम जारी है। पुलिस फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। फायर विभाग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही करीब पांच टीमें मौके पर भेजी गई। कॉल का वक्त शाम 4:04 का है और खबर मिलने तक रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। हादसे के वीडियो से साफ हो गया है कि इमारत ढहने के बाद घायल लोग निकाले जा रहे हैं। निगम के रोहिणी जोन के बिल्डिंग 1 के इंजीनियर और आलाधिकारी मौके पर हैं।

दिल्ली नगर निगम के सूत्रों से पता चला है कि जमीदोज इमारत करीब 40 साल से ज्यादा पुरानी है। जो 6 महीने पहले ही बिक चुकी है अब मौजूदा खरीदार इसकी मरम्मत करवा रहा था। इमारत में 3 महीने से मरम्मत का काम चल रहा था।
सूत्रों से पता लगा कि
पहली मंजिल पर काम चल रहा था तभी पहली उसके बाद दूसरी मंजिल का मलबा ढह गया।

पिछले साल अगस्त के महीने में दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में एक इमारत रह गई थी। उस वक्त गिरा मकान एक पुराना बैंक्विट हॉल था जो जर्जर हालत में था।

जोनल डीसी को NDRF की टीम ने बताया कि पूरी साइट का इंस्पेक्शन करने के बाद किसी जान के खत्म होने की आशंका नहीं है।

Related posts

नए-नवेले उपायुक्त का पहला दांव-EE, AE, JE अंधेरे में… SE के साथ रहस्यमयी विज़िट

Ruby Singh

एमसीडी के शिक्षा विभाग में सीनियरिटी लिस्ट और प्रमोशन लिस्ट में गड़बड़ी बता मेयर से जवाब मांगा

Ruby Singh

MCD पार्षदों के एक महीने का बैठक भत्ता और अधिकारियों- कर्मचारियों के एक दिन का वेतन पंजाब को देने के लिए लिखी चिट्ठी

Ruby Singh

Leave a Comment