DelhiCivicAlerts
Delhi politics

विधायक अभय वर्मा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक (Chief Whip) नियुक्त

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिती में दिल्ली भाजपा के विधायक दल की बैठक आज दिल्ली विधानसभा परिसर में हुई।

बैठक में विधानसभा दल की गतिविधियाँ सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य सचेतक की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई और सभी विधायकों ने निर्णय बैठक में उपस्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा पर छोड़ दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा दल की अध्यक्ष एवं मुख्य मंत्री से चर्चा कर लक्ष्मी नगर से दूसरी बार विधायक चुने गये अभय वर्मा को विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की विधायक अभय वर्मा दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का एक पहचाना हुआ चेहरा हैं और उनके पास विधायक होने के अनुभव के साथ ही कानून की समझ भी है

अभय वर्मा वर्तमान में 2021 से दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हैं।

अभय वर्मा प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष के आलावा चार कार्यकाल दिल्ली प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

अभय वर्मा विद्यार्थिकाल से भाजपा विचार परिवार से जुड़े रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की ला फैकल्टी छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। दिल्ली बार एसोसिएशन के दो बार सदस्य भी चुने गये और एक बार अवैतनिक सचिव रहे।

Related posts

Home Minister Amit Shah should resign owning responsibility for the Red Fort metro station car bomb blast, which claimed the lives of many innocent people and seriously injured several others, and the total failure of security in the country —Devender Yadav

Ruby Singh

गुरुओं की बेअदबी के मामले में हो सकती है सीबीआई जांच; पंजाब एफएसएल भी जांच के दायरे में– स्पीकर

Ruby Singh

ढाई हजार कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को तोहफा, समान काम पर समान वेतन मिलेगा

Ruby Singh

Leave a Comment