DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

हाउस टैक्स देनदारों पर सख्त हुृआ निगम, 12 संपत्तियां अटैच

दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति कर का भुगतान न करने पर समयपुर बादली और स्वरूप नगर में 12 संपत्तियां अटैच कीं। दिल्ली नगर निगम ने सिविल लाइंस जोन के समयपुर बादली और स्वरूप नगर इलाकों में संपत्ति कर न चुकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 12 संपत्तियां अटैच की हैं। इस प्रवर्तन कार्रवाई के तहत संपत्ति कर विभाग ने संपत्ति कर का भुगतान न करने पर समयपुर बादली में 8 और स्वरूप नगर में 4 संपत्तियां अटैच की हैं।

एमसीडी कर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी संपत्ति मालिकों और कब्जाधारियों से 31 मार्च, 2025 तक अपना बकाया संपत्ति कर का भुगतान करने का आग्रह करती है। किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए, करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान करें।

करदाताओं की सुविधा हेतू निगम के सभी जोनल कार्यालयों और मुख्यालय स्तर संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च, 2025 तक सभी शनिवारों को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे।

Related posts

बीजेपी सरकार गठन से पहले आप शासित निगम को बड़ा झटका, सिर्फ 3 सीट का अंतर  

delhicivicalerts

#GuruTeghBahadur350: Red Fort to Resonate with Light, Sound, and Shabad: Delhi’s Tribute to Guru Tegh Bahadur Ji

delhicivicalerts

नगर निगम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, विशेष पिंक और दिव्यांगजन (PwD) बूथ बनाए गए

delhicivicalerts

Leave a Comment