DelhiCivicAlerts
सिविक सेंटर का ख़ूफ़िया कैमरा

सिविक सेंटर का ख़ूफ़िया कैमरा-एमसीडी अफसरों की लालफीताशाही खत्म

दिल्ली सिविक अलर्ट आप के लिए ख़ास सेगमेंट लेकर आया है सिविक सेंटर का ख़ूफ़िया कैमरा। इसमें निगम मुख्यालय की गॉसिप, अफवाह और धीरे से बोलो कोई सुन ना ले वाली बातों का खुलास़ा करेंगे वो भी खुल्लमखुल्ला। आपके पास भी ऐसा कोेई दीवारों के कान वाला ख़ूफिया माल है तो हमें ई-मेल करें। नाम और गोपनीयता का पूर् ख्याल रखा जाएगा। हमारा ई-मेल आईडी है-delhicivicalerts@gmail.com

8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली नगर निगम के अधिकारी सकते में आ गए। डर ये कि अफसरी ज्यादा नही चलेगी क्योंकि बीजेपी के नेताओं से रौैब झाड़ना मतलब नौकरी पर संकट। एक तबका बहुत परेशान हुआ क्योंकि अब विधायक और पार्षदों के बीच पिसना भले कम हो गया लेकिन दिल्ली सचिवालय फाइल लेकर जाना पड़ेगा। तीन सालों तक आम आदमी पार्टी के शासन में अधिकारियों ने मनमर्जी अफसरी झाड़ी क्योंकि ज्यादातर पल्ला ये कहकर झाड़ लेते कि एलजी साहब तो फलां फाइल अप्रूव नही करेंगे ऐसे में निगम सचिवालय उस फाइल को क्यों तैयार करने का झंझट मोल ले। भईया काम तो अब करना ही पड़ेगा। कम से कम 2 महीने तो निगम अफसरों की मौज है क्योंकि आम आदमी पार्टी अभी सत्ता पक्ष की भूमिका में कम से कम 2 महीने तो रहेगी।

Related posts

…जब कमिश्नर के सामने DC ने कहा, ” पार्षद और मेरी कॉल डिटेल निकालिए, MCD में नेता बनाम अधिकारी

delhicivicalerts

गले की हड्डी बन गया ‘जूनियर’ अधिकारी

delhicivicalerts

ईनाम या इल्ज़ाम?… अफ़सरशाही का नया कारनामा

delhicivicalerts

Leave a Comment