DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

होटल, रेस्टोरेंट, गेमिंग पार्लर,मोटल,डिस्को,स्विमिंग पूल,ऑडिटोरियम,मनोरंजक पार्क के हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के लिए पुलिस की NOC जरूरी नहीं-मेयर

अभी तक रेस्टोरेंट, गेमिंग पार्लर,मोटल,डिस्को,स्विमिंग पूल,ऑडिटोरियम,मनोरंजक पार्क के हेल्थ ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए कारोबारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी क्योंकि दिल्ली पुलिस के NOC यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करवाना पड़ता था। दिल्ली पुलिस से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने में काफी समय लग जाता था। सिंगल विंडो के माध्यम से इन व्यापारों को हेल्थ लाइसेंस जल्दी मिल जाएगा। व्यापारी बिना परेशानी के व्यापार करें इसीलिए लाइसेंस प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि अब NOC यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र की बाध्यता को खत्म करते हुए Ease of doing Business को और आसान कर दिया है।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट, होटल/मोटल/गेस्ट हाउस, डिस्कोथेक्स, वीडियो गेम पार्लर, एम्यूजमेंट पार्क और ऑडिटोरियम का हेल्थ ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए दिल्ली पुलिस का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की शर्त को हटा लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधान सभा चुनाव के समय ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने का वादा किया गया था।हम दिल्ली में व्यापार करने की प्रक्रिया को इतना सरल कर देंगे कि व्यापारी का ध्यान केवल व्यापार में रहेगा किसी भी प्रकार की कागज़ी कार्रवाई में नहीं। उन्होंने कहा कि कागज़ी कार्रवाई को सरलीकृत करने के लिए कल दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि किसी भी होटल,मोटल रेस्टोरेंट,स्विमिंग पूल,डिस्को इत्यादि का हेल्थ लाइसेंस लेने के लिए दिल्ली पुलिस का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने कहा दिल्ली के विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जो वादे किए थे हमने उन वादों पर खरा उतरने की कार्ययोजना बनाई है। यह होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बहुत बड़ी पहल है। इससे लाइसेंस लेने की प्रक्रिया दिल्ली नगर निगम के जरिए सरलीकृत माध्यम से की जाएगी ताकि जनता को परेशानी न हो और इंस्पेक्टर राज खत्म हो।

दिल्ली नगर निगम में नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत बड़ी बाधा को दूर किया है। नई पीढ़ी नए उद्यम लगाए नए व्यापार लगाए इसीलिए उनकी बाधाओं को दूर करने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम तय समय में नियमानुसार लाइसेंस जारी करेगा। प्रवेश वाही ने कहा कि अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि दिल्ली के व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

Related posts

Carbonated Beverages be placed under 18% GST slab to support small traders-urged CAIT to FM

Ruby Singh

Crime Branch Busts Interstate Auto-Lifting and Stolen-Car Disposal Syndicate, Three Arrested

Ruby Singh

NDMC Approves Procurement of 5 Eco-Friendly CNG Road Sweepers to Combat Dust Pollution and Enhance Cleanliness: Kuljeet Singh Chahal

Ruby Singh

Leave a Comment