DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

ना हमलावर को कर रहे गिरफ्तार, ना करने दे रहे धरना..जाएं तो जाएं कहां? दिल्ली के बुजुर्ग दंपति के बेबसी की कहानी पढ़िए…

दिल्ली पुलिस ने बाकायदा सीनियर सिटीजन सेल बना रखा है बावजूद इसके आए दिन बुजुर्गों के साथ ठगी, लूट और हत्या जैसी वारदात हो जाती है। द्वारका नॉर्थ थाना इलाके बुजुर्ग दंपति के सामने मायूसी और लाचारी के सिवा कुछ नही दिख रहा। पीड़ित बुजुर्ग दंपति की पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही थकहारकर जंतर-मंतर पर प्रदरेशन करने पहुंचने पर पुलिस उठा ले गई। अब तो हालत ये है कि जंतर मंतर पर जाते ही पुलिस उठा लेती है। मामला कुछ यूं है….

जगदीश गुलिया और उनकी पत्नी शकुंतला देवी (तस्वीर में) के मुताबिक 26 फरवरी को कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर और मारपीट की और हमले में उनके बेटे राहुल को भी चोटें आईं। आरोपियों ने घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और गहने भी चुरा लिया। संगीन आरोप है कि द्वारका नॉर्थ थाने में शिकायत दर्ज करने और मेडिकल जांच के बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया। दंपति ने यह भी कहा कि द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त को भी इस मामले की सूचना दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यही वजह है कि पीड़ित पीड़ित बुजुर्ग दंपति ने 1 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना देने का फैसला कर लिया फिर पुलिस पर आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कहा कि थाना अध्यक्ष ने उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी और घर से बाहर निकलने से रोक दिया। 100 नंबर पर पीसीआर कॉल करने पर उन्हें फिर थाने ले जाया गया पूछताछ की गई और वापस घर भेज दिया गया। बुजुर्गों का कहना है कि थाने से निकलने के बाद वह जंतर मंतर पर धरना देने पहुंचे लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हुई। 2 अप्रैल को फिर वह जंतर मंतर पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने धरना नहीं देने दिया जबकि उन्होंने पहले से धरने की सूचना दी थी सूत्रों ने बताया कि हमलावर पीड़ित पक्ष के करीबी रिश्तेदार हैं।

Related posts

Special Pink Card for women and transgender residents, for free travel in DTC buses -CM Rekha

Ruby Singh

1984 दंगा पीडितों के परिजनों को मिलेगी नौकरी, कैबिनेट का फैसला

Ruby Singh

MCD to Relocate Stray Dogs from Sensitive Zones, Ensures Shelter & Dignity

Ruby Singh

Leave a Comment