DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

प्रवेश वर्मा ने चुनाव रिजल्ट आने से पहले ये क्या लिखकर दे दिया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना लिखा नोट दिखाते प्रवेश

प्रवेश साहिब सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल नई दिल्ली से 20000 वोटो से चुनाव हार रहे हैं और उनका अभियान पंजाब से आने वाले फंड और कार्यकर्ताओं पर निर्भर है। उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि कल केजरीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ था। वीडियो में यह भी नजर आया कि 12 साल के विधायक रहने के बाद भी जब केजरीवाल नई दिल्ली में प्रचार के लिए जाते हैं, वहाँ जनता के सवालों का सामना नहीं कर पाते और भाग जाते हैं। सिंह ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे आतिशी मार्लेना, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज को प्रचार से हटाकर मीटिंग्स और प्रेस कॉन्फ्रेंस में उलझाए रखते हैं। प्रवेश वर्मा द्वारा केजरीवाल को 20, हज़ार वोटों से हराया जाने के दावे पर बोले केजरीवाल

“अभी उन्हें (प्रवेश) थोड़े दिन सपनों में जीने दो उसमें कोई हर्ज नहीं है लिखके देने दो” वही कल हुए कथित हमले पर केजरीवाल ने कहा कि

“जिस तरह का कैंपेन हम आज देख रहे हैं दिल्ली के लोगों ने इस तरह का कैंपेन पहले नहीं देखा है और इस तरह की हिंसा आजतक दिल्ली के लोगों ने नहीं देखी है जिसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर क़ातिलाना हमला करने की कोशिश की जाए”

Related posts

ट्यूलिप की रंगीन छटा सिर्फ लुटियंस दिल्ली तक ही नहीं, पलाश महोत्सव में हुआ विस्तार

delhicivicalerts

दिल्ली नगर निगम की ये अनोखी वॉक सांस्कृतिक खजाने की तरफ ले जाती है..

delhicivicalerts

धूल प्रदूषण पर सख्ती: एनडीएमसी ने 30 चालान से वसूले 15 लाख, स्वच्छता पर 290 उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही

delhicivicalerts

Leave a Comment