DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

फिर झुका मकान..14 की जान आफत में पुलिस ने खाली करवाया

खबर शाहदरा इलाके से जहां पर बिहारी कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान झुक गया। देर रात खबर मिलते ही पुलिस, निगम और बिजली कंपनी BSES के अधिकारी पहुंच गए। दिल्ली नगर निगम ने मकान के ऊपर खतरनाक भवन का नोटिस भी चस्पा कर दिया। रहने वाले लोगों को 3 दिन में घर खाली करने का अल्टीमेटम मिल चुका है।

आसपास के लोगों ने बताया की तीन मंजिला मकान में करीब 14 लोग रह रहे हैं और मकान 45 गज में बना हुआ है। मकान 12 साल पुराना बताया जाता है। चौंकाने वाली बात ये है 4 महीने से मकान झुका हुआ था फिलहाल मकान को पूरी तरह खाली कर दिया गया है। शाहदरा के बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 14 का मामला तब संज्ञान में आया जब किसी ने पुलिस को खबर कर दी।

बताया जाता है कि मकान मालिक आबिद अली को सबसे पहले जब जब दरारें दिखी तो लकड़ी का सपोर्ट देकर दे दिया लेकिन बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और साथ ही निगम को इस मामले की खबर कर दी। फिलहाल 3 दिन के अंदर पूरी तरह से इमारत को खाली करने का आदेश है। लोगों को उनकी जरूरत के समान के साथ खाली करने को कहा गयाहै।

याद कीजिए मुस्तफाबाद इलाके में 19 अप्रैल को हुए बिल्डिंग हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। बिहारी कालोनी में झुके मकान में बीएसईएस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मकान की बिजली काट दी।

झुकने से हरकत में आया शाहदरा साउथ जोन

H.no P-6 बिहारी कॉलोनी के गली नंबर 14 के वार्ड नंबर 215 में ये पुराना मकान झुकने की इत्तिला मिलते ही मेंटिनेंस डिपार्टमेंट ने इविक्शन नोटिस (Dangerous &vacation notice by EE/M-II/Shahdara South zone) दिया।

डीएमसी एक्ट 349 के तहत ये इमारत खाली (Vacate)होगी और हालत के हिसाब से एक्ट 348 के बाबत डिमोलिशन की कारवाई निगम शुरू करेगा।

निगम से रिटायर्ड इंजीनियर ने बताया कि पहले ऐसी इमारतों पर निगम जैक पैक लगा देता है और फिर एक या दो फ्लोर तोड़ने के बाद इमारत काबू में आ जाती है। सेफ्टी पहले ली जा रही है। तोड़ने की कार्यवाही असेस की जा रही है।

आपको बता दें कि मुस्तफाबाद में भी घटना के बाद दो मकान के झुके होने की सूचना के बाद शाहदरा नॉर्थ जोन ने पूरे इलाके में खतरनाक इमारतों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। दिल्ली नगर निगम अकेले शाहदरा नॉर्थ जोन में करीब 150 खतरनाक इमारतों की पहचान कर चुका है।

Related posts

Mayor of Delhi Sardar Raja Iqbal Singh appeals to citizens to avail the benefits of Property Tax Amnesty Scheme 2025-26 – Sumpattikar Niptaan Yojana (SUNIYO)

delhicivicalerts

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025- चुनाव आयोग 6 जनवरी को जारी कर सकता है आखिरी समरी रिवीज़न

delhicivicalerts

Congress gives priority to women candidates in the MCD by-elections to set a great precedent—Devender Yadav

delhicivicalerts

Leave a Comment