DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

बिना बिजली कनेक्शन हीटर कैसे जलाएं? बीजेपी मीडिया हेड के निशाने पर पर्यावरण मंत्री

मंत्री गोपाल राय प्रदूषण कंट्रोल पर बिल्कुल गम्भीर नही वह केवल प्रदूषण पर बोलकर रोज़ समाचारों में बने रहना चाहते हैं — दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

गोपाल राय ने एक छलावा कार्यक्रम में आज सचिवालय के गार्ड्स को हीटर बांटे जिनके पास तो पहले ही विभागीय हीटर उपलब्ध रहते हैं — दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली 12 नवम्बर : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदूषण कंट्रोल पर बिल्कुल गम्भीर नही वह केवल प्रदूषण पर बोलकर रोज़ समाचारों में बने रहना चाहते हैं।

मंत्री गोपाल राय ने आज तक यह नही बताया की उन्होने दिल्ली में विंटर प्रदूषण के दो सबसे बड़े कारणों पंजाब में पराली जलने से रोकने पर पंजाब सरकार से मिलकर क्या कदम उठाये और दिल्ली में टूटी सड़कों से उठने वाली धूल को रोकने के लिए आज तक क्या ठोस काम किया है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की मंत्री गोपाल राय ने जन जागृति के नाम पर एक छलावा कार्यक्रम में आज सचिवालय के गार्ड्स को हीटर बांटे जिनके पास तो पहले ही विभागीय हीटर उपलब्ध रहते हैं।

मंत्री गोपाल राय ने यह हीटर वितरण केवल फोटो छपवाने के लिए किया क्योंकि लकड़ी की बायो बर्निंग जिसे रोकना होता है वह सरकारी गार्ड नही ठंड मे सड़कों पर रहने वाले मजबूर गरीब लोग करते हैं जिनके पास हीटर चलाने के लिए बिजली कनेक्शन नही होते।

–

Related posts

दिल्ली के इस सेंटर में अब हर साल 1 लाख से ज़्यादा वाहनों की होगी ऑटोमेटेड फिटनेस जांच

Ruby Singh

एमसीडी आयुक्त का सिविल लाइंस दौरा: मानसून तैयारियों पर सख्त निर्देश

Ruby Singh

Unity Marches to Echo Sardar Patel’s Legacy Across North-West Delhi

Ruby Singh

Leave a Comment