DelhiCivicAlerts
Delhi politics

10 रोहिंग्या बच्चों के एडमिशन पर बीजेपी को घेरा, ये है एडमिशन की वजह

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान रोहिंग्या मुद्दे पर आदमी पार्टी की सरकार को बीजेपी ने घेरा था अब आप के विधायक अनिल झा ने इसी मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि

अपनी दोहरी नीतियों के कारण केंद्र सरकार, दिल्ली और देश को अस्थिर कर रही है.

करावल नगर में दिल्ली सरकार के स्कूलों में करीब दस रोहिंग्या स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया गया है. हमारे पास इसकी पुख्ता जानकारी और सबूत हैं. वहां से विधायक जो मंत्री भी हैं, वे बताएं कि इन अवैध विदेशियों को क्यों एडमिशन दिया गया है*

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी इससे पहले अपने ट्वीट में कह चुके हैं कि हम रोहिंग्या लोगों को बसाएंगे लेकिन इन्हें अपने देश अपनी दिल्ली के झुग्गी बस्तियों के बच्चों की चिंता नहीं है.

बॉर्डर सिक्योरिटी केंद्र की ज़िम्मेदारी है और इसके बावजूद रोहिंग्या दिल्ली तक पहुंचे, हरदीप पूरी ने यहां तक कहा कि वे इन्हें घर देंगे. और अब इन्हें दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन दे रहे हैं.

केंद्र सरकार संसद और सड़क पर कुछ और बात करती है और उसका इम्प्लीमेंटेशन अलग तरीके से होता है.

आरोपों पर बीजेपी ने वजह बताई और
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की यह खेदपूर्ण है कीआम आदमी पार्टी नेता अनिल झा अपने नये नेता अरविंद केजरीवाल के इशारे पर “आप” सरकार के शासनकाल में जनवरी एवं फरवरी 2025 में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 10 रोहिंग्या बच्चों के दिल्ली सरकार के एक स्कूल में एडमिशन के आदेश पर अब झूठ एवं भ्रम भरी राजनीतिक बयानबाज़ी कर दिल्ली वालों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की “आप” प्रवक्ता का ब्यान की क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने 10 रोहिंग्या बच्चों के करावल नगर विधानसभा के एक स्कूल में एडमीशन में सहयोग किया पूरी तरह झूठ है भ्रमात्मक है।

कपूर ने विधायक अनिल झा को चुनौती दी है की वह भाजपा विधायक का रोहिंग्या छात्रों के स्कूल एडमिशन के लिए लिखा कोई पत्र प्रस्तुत करें।

भाजपा सरकार 20 फरवरी को दिल्ली में सत्ता में आई और जिन बच्चों के एडमीशन में क्षेत्रीय भाजपा विधायक की भूमिका का आरोप विधायक अनिल झा ने लगाया है असल में उनके एडमीशन को करने का आदेश माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कम्युनिस्ट विचारधारा के एक अधिवक्ता अशोक अग्रवाल की दिसम्बर 2024 में दायर अर्जी पर दिया था और अरविंद केजरीवाल सरकार ने अर्जी का न्यायालय में कोई विरोध नही किया था क्योंकि यह अर्जी कहीं ना कहीं “आप” संयोजक अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक ऐजेंडा को सूट करती थी।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की “आप” विधायक अनिल झा अविलंब करावल नगर से भाजपा विधायक पर झूठा आरोप लगाने के लिए माफी मांगे और बतायें की क्यों केजरीवाल सरकार ने दिसम्बर 2024 में न्यायालय में रोहिंग्या बच्चों के एडमीशन का विरोध नही किया।

Related posts

New DCHFC Office to Open in Rohini Next Month; Instructions Issued to Work on Plans for Offices at Other Locations as Well

delhicivicalerts

Delhi Traders Relieved as MCD Simplifies Licensing, Fixes Fee at 15% of Property Tax

delhicivicalerts

₹5 Lakh Ex-Gratia, Stronger Canal Safety: Delhi Govt’s Response to Tragedy

delhicivicalerts

Leave a Comment