DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

167 को कानूनी नोटिस और 13 अभियोजन दायर, एमंसीडी का तगड़ा एक्शन

पहले तेज़ हवाएं और फिर बारिश की वजह से गर्मी में राहत भले हो लेकिन गर्मी और ठंड का ये कॉकटेल मच्छरों के लार्वा को पनपने का काफी मैका देता है लिहाजा निगम ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। दिल्ली जनस्वास्थ्य विभाग ने पार्कों एवं नर्सरियों में विशेष जांच अभियान चलाया है।

250 वार्ड में स्थित पार्कों एवं नर्सरियों में मच्छरों के प्रजनन की जांच के लिए विशेष अभियान के तहत  2107 पार्कों एवं नर्सरियों की जांच की गई। मच्छरों का प्रजनन पाए जाने पर 226 स्थानों पर मच्छरों का प्रजनन नष्ट करके 167 कानूनी नोटिस और 13 अभियोजन भी दायर किए गए।

मच्छरजनित बीमारियां जैसे डेंगू,मलेरिया एवं चिकनगुनिया एडीज एवं एनाफिलीज मच्छर के काटने से होती हैं। एडीज मच्छर ड्रम,कूलर, टीन,कबाड़,फूलदान,मनी प्लांट और पानी की टंकियों में एकत्रित साफ पानी में पनपता है। स्त्रोत पर पानी को एकत्रित न होने देकर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सकता है।

सघन अभियान में जुटा जन स्वास्थ्य विभागकर्मी

स्त्रोत पर मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए ही दिल्ली नगर निगम का जनस्वास्थ्य विभाग मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल स्थलों पर ही ये विशेष निगरानी अभियान चलाया है।

Related posts

दिल्ली के बाजारों की सफाई शुरू, एमसीडी की अनोखी रात्रिकालीन पहल

Ruby Singh

AAP councillors wearing helmets stopped from attending MCD Standing Committee meeting: AAP

Ruby Singh

MCD के हर वार्ड में सफाईकर्मी कितने? होगी जांच, पर्यावरण कमेटी की पहली बैठक में हुआ फैसला

Ruby Singh

Leave a Comment