DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

सिविल लाइन जोन-4 मंजिला इमारत गिरी, 14 को बचाया गया

रात को 3:00 बजे स्वरुप नगर एरिया में पंजाबी बस्ती इलाके में (पुरानी सब्जी मंडी) इमारत गिरी। कोई घायल नहीं।

14 लोगों को निकाला गया। चार मंजिला इमारत गिरने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है लेकिन यह पुरानी इमारत थी मलबे में वाहन फंसे हुए हैं और कुछ घायल है। हालाकि इलाके के लोगों का कहना है कि इसमें लोग रह रहे थे फायर विभाग रात करीब 3:00 पर यह कॉल मिली गाड़ियां मौके पर पहुंची फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। दिल्ली नगर निगम और पुलिस इस बात की जांच करेगी असुरक्षित होने के बाद भी इमारत को खाली क्यों नहीं कराया गया? निगम के सूत्रों का कहना है कि इमारत को असुरक्षित घोषित किया गया था। हालांकि चश्मदीदों ने कहा कि इसमें कुछ लोग रहते भी थे।

एमसीडी ने घटना पर क्या कहा?

आज दिनांक 09 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 3:00 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र के रोशनारा रोड पर पंजाबी बस्ती में स्थित संपत्ति संख्या 2476 पंजाबी गिर गई। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। नियमित निरीक्षण के दौरान इमारत को खतरनाक पाया गया था। दिल्ली नगर निगम की त्वरित कार्रवाई के चलते अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में इमारत को खाली करा लिया गया था। इमारत को खाली कराने के लिए पूर्ण सावधानी बरती गई थी और घटना के समय इमारत खाली पड़ी थी।

दिल्ली नगर निगम द्वारा अन्य एजेंसियों के सहयोग से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Related posts

Delhi Government Launches the ‘Atal Canteen’ Scheme for the Poor and Common Citizens

Ruby Singh

निगम मुख्यालय में हिंदी कार्यशाला: राजभाषा नीति को मजबूत बनाने का संकल्प

Ruby Singh

NDMC Charts Infrastructure Overhaul for Power and Water Supply in New Delhi Under Viksit Bharat @2047 Vision

Ruby Singh

Leave a Comment