DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Police (DP)

रोहिणी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 50 अवैध LPG सिलेंडर बरामद

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच (NR-1) ने कराला–कंझावला–रोहिणी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुखबीर नगर से 50 अवैध LPG सिलेंडर बरामद किए। इस सिंडिकेट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान एक टाटा ऐस वाहन और तराजू भी जब्त किया गया।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखबीर नगर, राम विहार इलाके में अवैध रूप से LPG सिलेंडरों का भंडारण और रीफिलिंग की जा रही है। इस सूचना पर ACP/NR-1 अशोक शर्मा के नेतृत्व और DCP/Crime-IV पंकज कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर पुख़राज सिंह, SI निरंजन सिंह, W/SI खुशबू, ASI प्रदीप, HC विक्रांत, HC पवन, HC हरजीत, HC मुकेश, HC सचिन और Ct. मनोज की टीम गठित की गई।

25 मार्च 2026 को की गई छापेमारी में कुंवर पाल (55) और उसके बेटे पंकज पाल (21) को गिरफ्तार किया गया। मौके से 50 सिलेंडर (29 भरे हुए और 21 खाली), एक टाटा ऐस वाहन और तराजू बरामद किए गए।

जांच में सामने आया कि कुंवर पाल इंडेन गैस एजेंसी का अधिकृत डिलीवरी मैन है। वह सिलेंडर एजेंसी से लेकर अपने घर पर जमा कर लेता था और डिलीवरी लक्ष्य पूरा नहीं करता था। बाद में भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरता और खुले बाजार में ऊँचे दामों पर बेचता था। इस तरह वह अवैध मुनाफा कमा रहा था।

इस मामले में FIR No. 63/2026 U/S 3/7 Essential Commodities Act और Section 125 BNS दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

Experienced Leaders Chauhan and Lovely Appointed as Board Chairmen with Cabinet Status to Drive Delhi’s Development Vision: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

New Route Mapping of DTC Electric Buses to Begin from Yamunapar, Direct Benefit to Daily Commuters

delhicivicalerts

A Wave of Trust and Triumph — Rekha Gupta’s Roadshow Sets Bihar Ablaze with Energy

delhicivicalerts

Leave a Comment