DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

सिर्फ गांव ही नहीं, दिल्ली एमसीडी में भी पहुंच गई उज्जवला योजना

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को लेकर शुक्रवार को आयोजित विशेष समारोह ने राजधानी की रसोई संस्कृति में नई ऊर्जा भर दी। दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थायी और अस्थायी कर्मियों के परिवारों को 251 निःशुल्क गैस चूल्हे और एलपीजी सिलेंडर प्रदान किए गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे “प्रदूषण मुक्त दिल्ली की मुहिम का अहम हिस्सा” बताया। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर निगम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को इस योजना से निरंतर लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा, पर्यावरण प्रबंधन समिति के चेयरमैन संदीप कपूर, शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सैकड़ों लाभार्थियों ने इस अवसर को अपने जीवन में बदलाव का प्रतीक बताया।

ख़बर यहीं तक

Related posts

दिल्ली चुनावी माहौल में महिला कल्याण का मुद्दा: महिला समृद्धि योजना बनाम महिला सम्मान योजना

Ruby Singh

VVIP, सियासी लोगों के साथ ही आम वोटर्स के खास वोट

Ruby Singh

तय वक़्त से पहले पद से हटाए गये दिल्ली पुलिस कमिश्नर, अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर

Ruby Singh

Leave a Comment