DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsRashtriya Swayamsewak Sangh ( RSS)

Delhi Medical Association हॉल में इंद्रेश कुमार ने कहा— संगठन और संवाद से ही मजबूत होगा राष्ट्र

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष संवाद और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “चिकित्सक सामाजिक पथप्रदर्शक” विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम दरियागंज स्थित Delhi Medical Association हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक वरिष्ठ और प्रख्यात चिकित्सकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता Indresh Kumar, जो Rashtriya Swayamsevak Sangh के वरिष्ठ प्रचारक और प्रख्यात राष्ट्र चिंतक हैं, ने अपने संबोधन में कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना ही देश की सभी आंतरिक समस्याओं का स्थायी समाधान प्रदान कर सकती है। उन्होंने समाज से जातिगत विभाजनों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का आह्वान किया।

इंद्रेश कुमार ने अपने उद्बोधन में देश और समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज संगठित होकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि नहीं रखेगा, तब तक देश की पूर्ण शक्ति का प्रकटीकरण संभव नहीं है। उन्होंने संगठन, संवाद और सकारात्मक राष्ट्रचिंतन को सामाजिक चुनौतियों से निपटने का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रवादी चिकित्सक संघ की अध्यक्ष डॉ. ममता त्यागी ने की। उन्होंने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि शक्ति और प्रकृति का संतुलन ही सृष्टि का आधार है। उन्होंने समाज में संतुलन, संवेदनशीलता और समरसता के निर्माण में स्त्री-पुरुष की समान भागीदारी को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत महिला चिकित्सकों द्वारा महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र के सामूहिक गायन से हुई, जबकि समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी काव, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. मोनिका अग्रवाल, डॉ. गिरीश त्यागी, डॉ. सुनील शांगलू, डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. अर्णव बंसल, डॉ. वीरभद्र यादव, डॉ. अश्वनी गोयल, डॉ. प्राची और डॉ. सुधा शर्मा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों और वक्ताओं के बीच विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर संवाद हुआ। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य चिकित्सा समुदाय को सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

बांसेरा में 29 नवंबर से शुरू हो रही हॉट एयर बलून राइड

delhicivicalerts

STANDING COMMITTEE- MCD community halls to be made available for skill development and vocational training – Proposal Passed

delhicivicalerts

Delhi CM Hosts Dinner for Dignitaries Ahead of All India Speakers’ Conference
Conference Aims to Enhance the Quality of India’s Parliamentary Democracy: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

Leave a Comment