DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi Police (DP)Municipal Corporation of Delhi (MCD)

स्टैंडिंग कमेटी ने सदन में बजट किया पेश, 7 प्वाइंट में समझें खास बातें

1. बजट का प्रस्तुतीकरणस्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा द्वारा 28 जनवरी 2026 को बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें पहली बार मुनाफे का बजट दिखाया गया है।• अगले वित्तीय वर्ष में 17 हजार करोड़ की आय और 16 हजार करोड़ का व्यय

अनुमानित है।• 2025-26 में लगभग 859 करोड़ रुपये शेष बचेंगे।

2. वित्तीय सुदृढ़ीकरण की पहलएमसीडी की आय बढ़ाने के लिए संपत्ति कर वसूली की जाएगी।• बकाया संपत्ति कर वसूलने और नियमित भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए उपाय होंगे।• सभी प्रमुख बाजारों के आसपास पार्किंग विकसित करने से 30 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की संभावना है।

3. विज्ञापन में पारदर्शिताविज्ञापन व्यवस्था में सुधार कर दोनों पक्षों पर विज्ञापनों की अनुमति दी जाएगी।• साइकिल स्टैंडों पर विज्ञापन लगाने के लिए टैंडर कराए जाएंगे।

4. सुविधाओं में सुधारनिगम के तहत 1500 शौचालय बनाए गए हैं, जिन पर अब विधिवत विज्ञापन व्यवस्था लागू की जाएगी।• बाजारों में दुकानदारों से एकमुश्त लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा, जिससे अतिरिक्त आय संभव है।

5. वायु प्रदूषण नियंत्रणवायु प्रदूषण रोकने के लिए एक ‘ग्रुप ऑफ डिपार्टमेंट’ का गठन किया जाएगा।• यह समूह धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों के खिलाफ ठोस कदम उठाएगा।

6. डैम्स विभाग की योजनाएंसेनेटरी लैंडफिल साइटों को कूड़ा मुक्त कर वहाँ हरियाली और विकास परियोजनाएं लाई जाएंगी।• ‘एक सड़क-एक दिन’ योजना के तहत प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

7. कूड़ा प्रबंधन में सुधारप्रमुख सड़कों से कूड़ा ढलाव और कंपैक्टर हटाए जाएंगे।• प्रत्येक वार्ड में स्थानों पर मिनी ट्रांसफर स्टेशन विकसित किए जाएंगे।

Related posts

MCD: Holistic Revamp of Roads in All 12 Zones; Directions issued to Additional Commissioners and Zonal Deputy Commissioners

Ruby Singh

AAP की नई मुसीबत, कोविड काल की इस योजना में 145  करोड़ घोटाले का आरोप, एलजी ने दिए एंटी करप्शन ब्रांच को जांच के आदेश

Ruby Singh

केजरीवाल के राज में दिल्ली बेहाल, विधायक और माफ़िया मालामाल;-अनुराग ठाकुर

Ruby Singh

Leave a Comment