DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

32 लाख का बकाया नहीं चुकाया, एमसीडी ने किया सील

संपत्ति कर बकायेदारों पर कार्रवाई के तहत दिल्ली नगर निगम ने आज करोल बाग ज़ोन में स्थित एक गेस्ट हाउस को अटैच कर लिया।

यह तीन मंज़िला भवन पहाड़गंज वार्ड में है और मालिक द्वारा कई वर्षों से लगभग 32 लाख रुपये का संपत्ति कर न चुकाने के कारण निगम ने यह कदम उठाया।

जॉइंट असेसर एंड कलेक्टर ने बताया कि इस संपत्ति पर लंबे समय से टैक्स बकाया था। मालिक को बार-बार नोटिस भेजे गए, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। अंततः विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर संपत्ति को अटैच कर दिया।

निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे समय पर और सही तरीके से अपना बकाया संपत्ति कर जमा करें।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

दिल्ली चुनाव 2025: सिविल लाइंस ज़ोन की अनूठी पहल से मतदाताओं को मिलेगी छूट

Ruby Singh

दिल्ली public health emergency से गुजर रही, आप की सांसद ने CAQM को मजबूत करने पर्यावरण मंत्री से मिली

Ruby Singh

Old Delhi’s Civic Woes in Focus: Deputy Mayor Orders Time-Bound Action on Sanitation, Encroachment and Public Amenities

Ruby Singh

Leave a Comment