DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली में सफाई अभियान को धार देनें…कमिश्नर ने शामिल करवाए ये वाहन…पूरी डिटेल यहां

दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) की सीएसआर पहल के तहत मिले सफाई वाहनों और उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर बेड़े में शामिल किया। यह कदम दक्षिणी जोन में स्वच्छता सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम साबित होगा।

साकेत में आयोजित कार्यक्रम में एक सीएनजी टिपर, 25 इलेक्ट्रिक रिक्शा, 15 साइकिल रिक्शा और 65 व्हीलबरो को निगम के स्वच्छता बेड़े में जोड़ा गया। आयुक्त संजीव खिरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ दक्षिणी जोन उपायुक्त राकेश कुमार, आईजीएल के सीएसआर प्रमुख अमित दीक्षित, आरडब्ल्यूए सदस्य, मार्केट एसोसिएशन प्रतिनिधि, एनजीओ इको विंग्स की संगीता तयाल और स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में आयुक्त ने आईजीएल और अन्य संगठनों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये नए उपकरण क्षेत्र में स्वच्छता को मजबूती देंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घर-घर में कचरे का पृथक्करण करें और दिल्ली को स्वच्छ बनाने में निगम का साथ दें।

उन्होंने आरडब्ल्यूए सोसाइटीज को “ज़ीरो वेस्ट कॉलोनी” बनने के लिए प्रेरित किया और आश्वासन दिया कि बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए निगम वित्तीय प्रोत्साहन भी देगा। निगमायुक्त ने कहा कि दिल्ली नगर निगम दीर्घकालिक स्वच्छता और बेहतर शहरी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूली बच्चों ने सामुदायिक सहभागिता पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दीं और उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन दक्षिणी जोन उपायुक्त श्री राकेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने शून्य अपशिष्ट कॉलोनियों के विकास पर बल दिया।

Related posts

गांव, गोबर, गैस के बाद अब यमुना की बारी….बन गई 4000 करोड़ रुपए की परियोजना

delhicivicalerts

10वीं कैबिनेट मीटिंग में रेखा सरकार का बड़ा फैसला, इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट फंड से बदलेगी दिल्ली

delhicivicalerts

Mayor Pravesh Wahi Simplifies Building Regularization; Inspection Waived for Homes up to 105 Sq. Meters

delhicivicalerts

Leave a Comment