राजनीति, मीडिया या फिर कॉरपोरेट जगत में अक्ससर कोल्ड वॉर होती है। अगर आप राजनीति समझते नहीं तो अगला शिकार आप बन सकते हैं। क्या हो जब आपने अपने बॉस को भी बता दिया कि फलां सहकर्मी आपसे बैर रखता है और किसी भी हद तक जा सकता है। यकीन मानिए कॉरपोरेट की दिलचस्पी आप की अदावत खत्म करने में नहीं है। तो क्या सहते रहें या फिर दो-दो हाथ कर लें। विकट स्थिति तब और हो जाती है जब आप को पता है कि आप दोनों में कोई एक संस्थान नहीं छोड़ने जा रहा तो आखिर कैसे निबटें?
मेरी एक बात याद रखिए आप सहने करते रहिए या फिर ऐसा करने की रोज़ प्रैक्टिस करिए।
कोई सहकर्मी लगातार आपकी आलोचना करता है और आप हर बार बहस करने के बजाय शांत रहकर अपना काम बेहतर ढंग से करते हैं, तो समय के साथ उसका विरोध कम हो सकता है। आपकी सहनशीलता उसके भीतर के नकारात्मक भाव को कमजोर कर देती है।
यदि कोई व्यक्ति आपकी ओर तीर चलाता है और आप वही तीर उसी वेग से उसकी ओर लौटा दें, तो उसे चोट अवश्य पहुँचेगी। लेकिन इससे आपको उसकी शक्ति नहीं मिलेगी। वास्तविक जीत तब होती है, जब वह व्यक्ति अपनी दुश्मनी छोड़कर आपका अपना बन जाए।
इसीलिए जीवन में सहनशीलता को महत्व दिया गया है। सहन करना कमजोरी या बेबसी का प्रतीक नहीं है। यह अपने मन और परिस्थितियों पर नियंत्रण रखने की कला है। जब कोई आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश करता है, तो आपकी धैर्यपूर्ण प्रतिक्रिया धीरे-धीरे उसके मन में मौजूद उस कारण को समाप्त कर सकती है, जिसके कारण वह आपका विरोध कर रहा है।

