DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

एमसीडी आयुक्त का सिविल लाइंस दौरा: मानसून तैयारियों पर सख्त निर्देश

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आयुक्त संजीव खिरवार ने सिविल लाइंस ज़ोन का व्यापक निरीक्षण किया। विकास कार्यों की प्रगति और आगामी मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण नागरिक सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ क्षेत्रीय विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, उपायुक्त शशि प्रताप सिंह, प्रमुख अभियंता पी.सी. मीणा, मुख्य अभियंता सुरेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

तिमारपुर स्थित बी.डी. एस्टेट में मुख्यमंत्री विकास निधि के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का उन्होंने गहन मूल्यांकन किया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कार्य समयसीमा में पूरे हों, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी तंत्र मजबूत किया जाए ताकि स्थानीय निवासियों को न्यूनतम असुविधा हो।

आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हकीकत नगर और मुखर्जी नगर स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए डी-सिल्टिंग और उपकरणों की कार्यशीलता की समीक्षा की गई। आयुक्त ने जोर देकर कहा कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहें।

विजय नगर स्थित आयुष आरोग्य केंद्र का भी उन्होंने दौरा किया। यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाएं और केंद्र का समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

आयुक्त ने दोहराया कि एमसीडी की प्राथमिकता नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है, ताकि दिल्ली के सभी जोनों में बेहतर सेवाएं और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।



Related posts

रामलीला और दुर्गा पूजा में अटके काम……सीधे पहुँचिए सीधी निगरानी कर रहे मंत्री और विधायकों के दरवाज़े  

delhicivicalerts

SUNIYO Scheme has been extended upto 31 January 2026

delhicivicalerts

दिल्ली में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी होगी: मेयर सरदार राजा इक़बाल सिंह

delhicivicalerts

Leave a Comment