DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

वार्ड-वार स्वच्छता योजना लागू करने पर जोर; महापौर प्रवेश वाही ने वर्चुअल बैठक में दिल्ली की सफाई व्यवस्था की समीक्षा

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने बुधवार वर्चुअल मोड में बैठक की।

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि कुछ ज़ोन में स्वच्छता की स्थिति संतोषजनक स्तर पर नहीं है। उन्होंने कॉनसेशनेयर के प्रतिनिधियों को अतिरिक्त संसाधनों और मशीनरी की तैनाती को तेज करने का निर्देश दिया, ताकि इन क्षेत्रों में समग्र स्वच्छता स्तर में सुधार हो सके।

महापौर प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम ने वार्ड-वार स्वच्छता योजना तैयार की है, और यह आवश्यक है कि कॉनसेशनरी अपने संसाधनों और मशीनरी को इस योजना के अनुसार समायोजित करें, ताकि स्वच्छता मानकों में स्पष्ट सुधार दिखाई दे। महापौर श्री वाही ने आगे कहा कि विकास योजना का समय पर क्रियान्वयन और हर वार्ड में स्वच्छता स्तर में सुधार उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महापौर ने यह भी आश्वासन दिया कि दिल्ली नगर निगम कॉनसेशनरीज़ को उनके कार्यों के लिए समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगा, बशर्ते कि सभी ज़ोन में स्वच्छता मानक लगातार और जमीनी रूप से सुधरे हुए नजर आए।

उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत ने शहर की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगम अधिकारियों और कॉनसेशनरीज़ के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से उच्च जनसंख्या वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई का असर दिखना चाहिए।

बैठक में उप महापौर, डॉ. मोनिका पंत, एमसीडी आयुक्त, संजीव खिरवार, अतिरिक्त आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा, प्रमुख अभियंता, पी.सी. मीणा और सभी ज़ोन के उपायुक्त और विभिन्न जोनों से कचरा उठाने के लिए अनुबंधित कॉनसेशनरीज़ उपस्थित रहे। दिल्ली के सभी 12 जोनों के अधिकारी और बड़ी संख्या में अभियांत्रिकी विभाग के अभियंता अलग अलग जगहों से वर्चुअल मोड में बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान, कॉनसेशनरीज़ ने महापौर और निगम अधिकारियों को शहर भर में उनके वर्तमान संसाधनों, बुनियादी ढांचे और कचरा प्रबंधन तंत्र के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता मानकों को बनाए रखने में आने वाली चुनौतियों को भी साझा किया।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

..अभिभावक बन प्रिंसिपल को लिख दी चिट्ठी ; खोलते ही प्रिंसिपल के होश फाख्ता

Ruby Singh

ज्ञान का आधुनिक मंदिर: जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण

Ruby Singh

Single App to Handle Grievances Related to Government Departments, Police, MCD, DDA and More: CM

Ruby Singh

Leave a Comment