DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

योग से लाइफ स्टाइल होंगी सेफ, मेयर ने किया योग

योग का मतलब जोड़ना है. भागमभाग भरे जीवन में शांति, सुकून और सेहत जुड़ जाए तो जीवन संवर जाएगा. दिल्ली नगर निगम के स्टूडेंट्स के साथ मेयर ने जब योग किआ तो यही सन्देश गया की योग है तो मुमकिन है.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में नगर निगम प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विशेष योग सत्र में सहभागिता की।

मेयर ने विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्हें नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता एवं भावनात्मक संतुलन के लिए योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने के महत्व को रेखांकित करना था।

दिल्ली नगर निगम कमिश्नर संजीव खिरवार ने योग करके सन्देश दिया की शहर के हेल्थ और सफाई को ठीक रखने वाले कर्मी योग करके पहले खुद को ठीक कर ले.

स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने योग करके आधी आबादी को स्वस्थ रहने के सन्देश दिए.

खबर यही तक

Related posts

Dwarka Housing Scheme 2024: DDA Announces E-Auction For 173 Flats, Bidding To Begin On September 24; Check Schedule

Ruby Singh

नज़फगढ़, झड़ोदा गांव की बेटियों ने फुटबॉल में किया कमाल

Ruby Singh

भलस्वा लैंडफिल के गिरने पर पूर्व महापौर की कड़ी आलोचना: आम आदमी पार्टी पर झूठे वादों का आरोप

Ruby Singh

Leave a Comment