DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi Alerts

HOPS FC का कमाल: नजफगढ़ क्लब ने महिला फुटबॉल में रचा इतिहास, दिल्ली का नाम किया रोशन

दिल्ली के नजफगढ़ स्थित HOPS FC ने भारतीय महिला फुटबॉल में नया अध्याय लिख दिया है। क्लब ने बेंगलुरु में आयोजित इंडियन वुमेन्स लीग-2 का खिताब जीतकर देश की शीर्ष टीयर-1 इंडियन वुमेन्स लीग में क्वालीफाई कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ HOPS FC राष्ट्रीय स्तर पर महिला वर्ग के शीर्ष 8 क्लबों में शामिल हो गया है।

LG cup . With LG Vinay Saxena , Minister of State Harsh Malhotra & VC DDA

2025-26 का वर्ष HOPS क्लब के लिए उपलब्धियों और जीत से भरा रहा। महिला टीम ने IWL-2, LG कप और खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-13 बालिका टीम ने अस्मिता लीग में जीत दर्ज की और पुरुष टीम ने “ए” डिवीजन में खिताब अपने नाम किया।

क्लब की महिला खिलाड़ियों का भारतीय टीम में लगातार चयन हो रहा है। साथ ही HOPS ने खेल कोटे के तहत 60 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दिलाने में भी सफलता हासिल की है। यह उपलब्धियाँ न केवल क्लब बल्कि दिल्ली के खेल जगत के लिए भी गौरव का विषय हैं।

Related posts

GRAP 4 में भी फर्श बाजार में हो रहा अवैध निर्माण तस्वीर देखें

Ruby Singh

GarbageFreeDelhi–मुख्यमंत्री के आदेश पर MCD अलर्ट; GVPs पर सीधा एक्शन

Ruby Singh

Old Delhi’s Civic Woes in Focus: Deputy Mayor Orders Time-Bound Action on Sanitation, Encroachment and Public Amenities

Ruby Singh

Leave a Comment