DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिवाली पर बंद कर दिए मॉनिटरिंग स्टेशन’, AAP ने भाजपा पर लगाया AQI फ्रॉड का आरोप

राजधानी में खतरनाक स्तर पर पहुंचे वायु प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा की “चार इंजन सरकार” प्रदूषण नियंत्रण में विफल रही है, जिसके चलते दिल्ली गंभीर वायु संकट से जूझ रही है।

सिविक सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में नारंग ने दावा किया कि दिवाली की रात कुछ इलाकों में AQI 1870 तक पहुंच गया था और अभी भी कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जहरीली हवा के कारण अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की परेशानियां बढ़ रही हैं।

AAP नेता ने भाजपा सरकार पर वायु गुणवत्ता से जुड़े आंकड़ों में कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा कि मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव कर और कुछ स्टेशनों को बंद रखकर वास्तविक प्रदूषण स्तर छिपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दिवाली के दौरान कई मॉनिटरिंग स्टेशन बंद थे, जिससे वास्तविक AQI सामने नहीं आ सका।

नारंग ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार और एमसीडी प्रदूषण नियंत्रण के लिए जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार सड़कों पर पानी के छिड़काव और धूल नियंत्रण जैसी गतिविधियां पहले की तुलना में बेहद कम दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से प्रदूषण नियंत्रण के लिए जवाबदेही तय करने और तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की। भाजपा या दिल्ली सरकार की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

यूजर चार्ज पर आमने सामने भाजपा और आप, बीजेपी ने कल बुलाई बैठक

Ruby Singh

ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए 370 करोड़ रुपये की राशि रिलीज़, 1 माह की देरी से मिल रहा ग्रुप ए और बी का वेतन

Ruby Singh

दिल्ली सरकार पर 4000 मुकदमों का बोझ, कम कैसे हो?….. सरकार का सुप्रीम कोर्ट में कोई विशेष अधिवक्ता पैनल ही नहीं

Ruby Singh

Leave a Comment