DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

करोलबाग में कचरे के हॉटस्पॉट देख मेयर ने दिए सख्त आदेश

Municipal Corporation of Delhi (MCD) - Public toilet infrastructure - Cleanliness and accessibility - CTCs, PTs, urinals - Sanitation department - NGOs - Build-Operate-Transfer (BOT) model - Public sanitation efforts - Infrastructure development - Rs. 18 Crore - Repairs and enhancements - Monitoring and upkeep - Daily cleaning roster - User feedback - QR code-based system - Accountability and transparency - Community ownership and responsibility - Urban development - Public welfare

महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने करोल बाग जोन में करोल बाग, कीर्ति नगर और राजा गार्डन वार्ड में कचरा संवेदनशील बिंदुओं (जीवीपी) का निरीक्षण किया

“जीवीपी को सुंदर बनाएं और नियमित सफाई सुनिश्चित करें,” – महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय।

“जीवीपी और आसपास के क्षेत्रों में नियमित निगरानी के साथ दिन में दो बार सफाई की जाए,” – महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय।

“स्वच्छ क्षेत्र प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध; दिल्ली की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा,” – महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय।

दिल्ली की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने आज करोल बाग जोन में करोल बाग, कीर्ति नगर और राजा गार्डन वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सफ़ाई व्यवस्था और कचरा संवेदनशील बिंदुओं (जीवीपी) की समीक्षा की। उन्होंने वार्ड नंबर 83 में जेजे क्लस्टर ईस्ट पार्क रोड स्थित जीवीपी, वार्ड नंबर 84 में रविदास मार्ग स्थित बंद ढालाव, वार्ड नंबर 86 में 22 ब्लॉक, वेस्ट पटेल नगर और वार्ड नंबर 91 में कीर्ति नगर, रेशमा कैंप व राजा गार्डन का दौरा किया।

जेजे क्लस्टर ईस्ट पार्क रोड में जीवीपी में अपने निरीक्षण के दौरान, महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र में स्थित शौचालय में अस्वच्छ परिस्थितियों और दुर्गंध को रोकने के लिए प्रतिदिन दो बार साफ करने का निर्देश दिया ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जीवीपी को सुंदर बनाने के लिए एक ऊर्ध्वाधर उद्यान बनाने के निर्देश दिया ताकि इसकी सुंदरता में निखार आए।

रविदास मार्ग स्थित बंद ढालो में, महापौर ने देखा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद, कुछ लोग अभी भी निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट को डंप कर रहे थे, जिससे सफ़ाई व्यवस्था में अवरोध और यातायात बाधित हो रहा था। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र को सुंदर बनाने और अवैध डंपिंग को रोकने के लिए दैनिक निगरानी करने के निर्देश दिया।

वेस्ट पटेल नगर के 22 ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले टिपरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में कचरा प्रबंधन में सुधार के लिए संकरी गलियों में कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त ई-रिक्शा तैनात करने के लिए ऐजेंसी और अधिकारियों को निर्देश दिए।

कीर्ति नगर जीवीपी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क को समतल करने और साइट पर बड़े कूड़ेदान रखने के निर्देश दिया ताकि लोगों को खाली जमीन पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदानों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

राजा गार्डन क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान महापौर ने जीवीपी के सौंदर्यीकरण में अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की, उन्होंने कहा कि इसने निवासियों को उस स्थान पर कूड़ा डालने से सफलतापूर्वक हतोत्साहित किया है।

महापौर ने कहा कि दिल्ली में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर पर सफाई कार्य को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ सभी वार्डों का निरीक्षण कर रही है। दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाना निगम में आप सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक शिव चरण गोयल, करोल बाग वार्ड समिति के अध्यक्ष राकेश जोशी, पार्षद उर्मिला देवी, महेश खिंची, पुनीत राय, उपायुक्त अभिषेक मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी साथ रहे।

Related posts

562 Borders to One Nation: Remembering the Iron Man’s Vision

Ruby Singh

डीडीए की नई आवासीय योजनाएं: श्रमिक से लेकर हाई-इनकम तक

Ruby Singh

Bulldozer Action Underway in Yamuna Bazar, Heavy Security Deployed Near Nigambodh Ghat

Ruby Singh

Leave a Comment