DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

सोमवार 23 दिसबंर से इन दो योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू

सहायता लेने के लिए ये करें

रजिस्ट्रेशन के लिए लोग अपना अपने वोटर कार्ड तैयार रखें। वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें क्योंकि यह लोग वोटर लिस्ट से नाम कटवा रहे हैं अगर आपका नाम कट गया है तो हम नाम जुड़वा देंगे।  महिला सम्मान योजना के तहत 35 से 40 लाख महिलाओं को इसका फायदा मिलेगा और संजीवनी योजना के तहत लगभग 10- 15 लाख बुजुर्गों को इसका फायदा मिलेगा

मीठे अंदाज़ में दिल्ली के एलजी पर कसा तंज़

दिल्ली के एलजी ने एक्स पर अपने दौरे के कुछ वीडियोज़ साझा करते हुए लिखा कि गलियों और रास्तों पर जमा बदबूदार पानी बरसात का नहीं है, उफनते सीवरों का है।अपनी समस्याओं और हृदय विदारक कष्टों को बयां करती महिलाएं दिल्ली की हैं, किसी और प्रदेश या देश की नहीं।राजधानी में लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन को कल फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा। बुराड़ी, किराड़ी, कलंदर कॉलोनी, संगम विहार, मुंडका और गोकुलपुरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी पहले यही हालात दिखे थे। स्थानीय निवासियों के लगातार अनुरोध के बाद कल दक्षिण दिल्ली के रंगपुरी पहाड़ी और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा का, क्षेत्रीय सांसद श्री @RamvirBidhuri जी के साथ दौरा किया। इन क्षेत्रों में भी अन्य इलाकों की तरह बुनियादी नागरिक सुविधाओं और सेवाओं का घोर अभाव है। नालियों की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे संकरी गलियां लगातार गाद और गंदे पानी से भरी रहती है। सड़कों का नामोनिशान नहीं है। बिजली की आपूर्ति बेहद अनिश्चित है। पीने के पानी की भारी कमी है, जिससे महिलाएं 7-8 दिन में एक बार आने वाले टैंकर से पानी बाल्टियों में ढोने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने बिजली की अपर्याप्त आपूर्ति, अनियमित जल वितरण, रास्तों पर कचरे के ढेर की समस्या और साफ-सफाई की पूरी तरह से कमी को लेकर अपनी समस्याएं बताई। बड़ी संख्या में निवासियों ने रोजना 8-10 घंटे तक बिजली कटौती की शिकायत की और दिल्ली सरकार के फ्री बिजली देने के दावों के विपरीत भारी भरकम बिजली बिल दिखाए। साथ गए MCD, DUSIB, और I&FC Deptt के अधिकारियों से इन गंभीर मुद्दों को तत्काल हल करने के सुझाव दिए। यह बेहद जरूरी है कि हम इन निवासियों को कम से कम मौलिक सुविधाएं तो मुहैया कराएं ही। लोगों को आश्वासन दिया है कि सफाई अभियान कल से शुरू होगा और मैं स्वयं इन प्रयासों की प्रगति की निगरानी करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निवासियों को गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए कम से कम मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हों। मैं पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के संबंधित मंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे इन क्षेत्रों का दौरा करें और खुद इन नारकीय परिस्थितियों को देखें। उन्हें इस दयनीय स्थिति को सुधारने के तुरंत कदम उठाने चाहिए।

रिपब्लिक डे परेड पर दिल्ली की झांकी इस साल भी शामिल न किए जाने पर बोले केजरीवाल

केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि “ मैं उपराज्यपाल जी का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं कि जो जो उन्होंने हमारी कमियां निकाली है हम उन कमियों को दूर करेंगे. जिन इलाकों में उन्होंने पहले दिखाया सड़क टूटी थी वह सड़के हम बनवा रहे हैं जल्दी ही मुख्यमंत्री आतिशी ही उसका उद्घाटन करेंगी। आज उपराज्यपाल ने जो जगह दिखाई है हम उसकी भी सफाई करवाएंगे। मैं एलजी से कहना चाहता हूं कि वह हमारी कमियां दिखाएं हम उसको दूर करते रहेंगे। दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों है कि इस साल भी रिपब्लिक डे परेड में दिल्ली की झांकी नहीं होगी। दिल्ली के लोगों को 26 जनवरी में पार्टिसिपेट करने से क्यों रोका जा रहा है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है चुनाव लड़ने का यह दिन भर केजरीवाल को गाली देते रहतेहैं।

Related posts

MCD’s Welfare Drive: 1460 Workers Regularized, 562 Families Supported Through Compassionate Hiring

delhicivicalerts

कड़कड़डूमा में अवैध बोरवेल पर उठे सवाल, सुशासन के दावों पर चर्चा तेज

delhicivicalerts

साकेत हादसे में एरिया AE और JE पर गिरी गाज

delhicivicalerts

Leave a Comment