DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

VVIP, सियासी लोगों के साथ ही आम वोटर्स के खास वोट

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंदर यादव ने बादली में अपने बूथ पर वोट डालने के बाद कहा कि जनता इस बार ज़ीरो को हीरो और हीरो को ज़ीरो बनाएगी। दावा कर दिया कि कांग्रेस को 50 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। इससे पहले केजरीवाल ने 55 सीट मिलने का दावा कर दिया था। लेकिन देवेंद्र ने वोट देने के बाद दावा कर दिया कि खुद केजरीवाल उनके मंत्री और उप मुख्यमंत्री अपनी सीट हार रहें हैं।

सियासत पाने के लिए एकबारगी वोट की अपील राजनेताओं की तरफ से करना लाज़मी तो है पर 45 साल की शर्मिला यादव का लीवर ख़राब हो चुका है। वो सात साल से डायलिसिस पर हैं लेकिन वोट से पहले डायलिसिस के लिए गईं और फिर अब वोट करने आईं हैं। (नीचे तस्वीर)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली की कोंडली विधानसभा में पूर्व राज्यसभा सांसद व करोलबाग से भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत गौतम ने मतदान किया और कहा कि इस बार बदलाव के लिए वोट किया सीवर पानी के लिए वोट किया है इस बार 27 साल का सूखा खत्म ओर प्रचंड तौर भाजपा सरकार बनाएगी किए गए सभी वादे जल्द ही पूरा करेगी।

सांसद प्रियंका गांधी ने मतदान करने के बाद कहा, “यह सबसे बड़ा और अहम अधिकार है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल कीजिए। मैं जानती हूं कि दिल्ली की जनता ऊब चुकी है… तमाम समस्याएं हैं अगर उनका हल करना है तो घरों से बाहर आइए, मतदान कीजिए और अपना संवैधानिक अधिकार स्पष्ट कीजिए।”

मोती नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना ने किुया मतदान

खुराना ने अपने परिवार के साथ मतदान किया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा लोगों से घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की। साल 1993 को याद करते हुए कहा पिता के साथ पहली बार मतदाता के रूप में आये थे, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस नेता अलका लांबा द्वारा वायरल वीडियो पर लगाए गए आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए खुराना बोले कि वीडियो फर्जी है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कहा मैं मुद्दों की राजनीति करता हूं और वे मुझे बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली के जनता से अपील करता हूं कि एक मौका बीजेपी को दे दे और वह मौका तब दिन जब प्रधानमंत्री के पद पर नरेंद्र मोदी बैठे हो।

मनोज तिवारी हुए भी हो गए और कहा कि दिल्ली की जनता का हाल बहुत बेकार है और पूर्वांचल समाज इस बार बीजेपी को पूरा समर्थन करने वाला है। गुंडागर्दी आम आदमी पार्टी के लोग करते हैं दिल्ली दंगों का दर्द नहीं बोली है अंकित शर्मा को किस तरह से चाकू से गोदकर हत्या की गई यह सब जानते हैं।

*आपदा जा रही है भाजपा आ रही है

भाजपा के उम्मीदवार पटेल नगर विधानसभा से नई दिल्ली राजकुमार आनंद ने अपना पहला वोट डाला। इस मौके पर बोला कि सबको अपने वोट डालने चाहिए, पर यह महत्वपूर्ण है। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी, उनके पुत्र और उनका परिवार साथ था। राजकुमार आनंद
ने कालिंदी कॉलेज, ईस्ट पटेल नगर में वोट किया।

दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय देव ने अपनी पत्नी के साथ आज सुबह 8 बजे अटल आदर्श विद्यालय हनुमान रोड स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। डॉ. विजय देव ने मीडिया के माध्यम से भी दिल्ली के सभी निवासियों से अपील की कि वे अपने घर से बाहर निकलें और वोट डालें।

मतदान हमारा अधिकार है और हमारी ज़िम्मेदारी भी। यह लोकतंत्र का त्यौहार है और हम सभी को इस पर गर्व होना चाहिए। ज़्यादा मतदान लोकतंत्र को मज़बूत बनाता है, निष्पक्ष प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता है और बदलाव को सशक्त बनाता है। आइए हम सब मिलकर बदलाव लाएँ – अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें।
आपका एक वोट निर्णायक कारक हो सकता है। इस अवसर को हाथ से जाने न दें।

Related posts

New Dhaula Kuan–Dharuhera Route to Benefit Daily Commuters Across Gurugram–Manesar Industrial Belt

Ruby Singh

Crime Branch Busts Racket Selling Expired Food & Cosmetics

Ruby Singh

Cleaning Drive at Gokulpur Drain and Signature Bridge under “Delhi Ko Kude Se Azadi” Campaign on the Occasion of Independence Day

Ruby Singh

Leave a Comment