DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

प्रोटेम स्पीकर लवली ने दिलाई शपथ, आप ने उठाया 2500 रुपए का मुद्दा

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 48 सीटों वाली बीजेपी पक्ष में और 22 सीटों के साथ आप विपक्ष में है। पहली बार आप विपक्ष में बैठेगी। आमने सामने पक्ष विपक्ष की मुखिया के तौर पर महिला ही होगी। दिल्ली की चौथी महिला सीएम चुनी गई रेखा गुप्ता को
प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने शपथ दिलाई। नए विधायकों को शपथ दिलाने का काम भी लवली ने किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता फिर 6 मंत्रियों और फिर सीनियर विधायकों ने शपथ ली।

शपथ में इन विधायकों ने खींचा ध्यान

मिथिला ड्रेस में आकर बुराड़ी से विधायक आप के संजीव झा ने संस्कृत में शपथ ली। बाद में संजीव झा पोस्टर लेकर आए जिसमें लिखा था कि 2500 रुपए कब आयेंगे?

बीजेपी से
शकूर बस्ती विधायक करनैल सिंह ने भी संस्कृत में शपथ ली।
आम आदमी पार्टी के
चांदनी चौक से विधायक पुरंदीप साहनी ने अंग्रेजी में शपथ ली।
मटियामहल से विधायक आले मोहम्मद इकबाल ने उर्दू में शपथ ली।

पटेल नगर से विधायक प्रवेश रन ने शपथ के अंत में जय भीम बोला तो स्पीकर ने कहा कि माननीय सदस्य जितना लिखा है उतना ही बोले।

लवली ने गैलरी में खासतौर पर बैठे वीरेंद्र सचदेवा का ज़िक्र किया तो सचदेवा ने कहा कि
आज शुरू हो रहा विधानसभा का सत्र सच्ची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली का दिन है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज शुरू हो रहा विधानसभा का सत्र सच्ची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बहाली का दिन है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दस साल से दिल्ली में विधानसभा के सत्र तो होते थे पर उनके माध्यम से केवल मनमानी आराजकता फैलाई जाती थी।

लोकतंत्र की पहली सीढ़ी होती है सदन में विपक्ष को उचित सम्मान पर खेदपूर्ण है की दस साल विधानसभा में विपक्ष की आवाज़ को कुचला गया।

दिल्ली की भाजपा मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार विधानसभा की प्रतिष्ठा के एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के सम्मान के प्रति कृतसंकल्प रहेगी।

Related posts

रथ यात्रा भारत की सनातन विरासत, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक: विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता

Ruby Singh

MCD South Zone organised a mega cleanliness drive in Chirag Delhi under ‘Delhi ko Kude se Azadi’ Swachta campaign

Ruby Singh

डीडीए के नए वीसी का चार्ज विजय कुमार सिंह को, जानिए

Ruby Singh

Leave a Comment