DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

आपके वार्ड में कल से दो बार होगी सफाई, ये है वजह

MCD में सत्ता वापसी के बाद बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती लिहाजा कल से दिल्ली के 250 वार्ड में मेगा सफाई अभियान चलेगा।

क्या होगा इस मेगा सफाई अभियान में ?
दिल्ली सरकार के साथ MCD में
दिल्ली के सभी रोड, फुटपाथ, गलियों, पार्कों अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कर्मचारी सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक दो बार सफाई करने के साथ ही जगह-जगह पड़े मलबे को उठाकर निस्तारित करेंगे। सभी पार्षदों को कहा गया है कि वह अपने-अपने इलाके में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाओं व एनजीओं के साथ मिलकर श्रमदान करें और इस मेगा सफाई अभियान को सफल बनाए।

महापौर सरदार राजा इकबाल ने बताया कि मेगा सफाई अभियान के तहत सभी वार्ड में पार्षद सफाई अभियान का नेतृत्व करेंगे जबकि जोनल चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन भी अलग-अलग वार्डों में सफाई अभियान का हिस्सा बनेंगे। महापौर ने बताया कि वह स्वयं इस मेगा सफाई अभियान के दौरान अधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों का दौरा करेंगे और स्वयं भी श्रमदान करके इस अभियान को सफल बनाएंगे। एमसीडी के स्कूलों से लेकर पार्कों, रिहायशी इलाकों, बैक लेन में यह सफाई अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की सफाई में जो इलाके सफाई से रह जाते हैं उन इलाकों को भी विशेष तौर से साफ किया जाएगा।

-अलग-अलग वार्ड में होंगे दौरे, गली मोहल्लों के साथ पार्कों, स्कूलों, बैक लेन की होगी सफाई

-महापौर की नागरिकों से अपील सफाई अभियान में बने भागीदार

Related posts

EXIT POLL- दिल्ली की सत्ता में वापसी: क्या भाजपा तोड़ेगी 27 साल का सूखा?

delhicivicalerts

DMRC Completes another Major Tunnelling Milestone on Phase 4 Golden Line; Breakthrough at Vasant Kunj Metro Station

delhicivicalerts

BJP Says Kejriwal deserves Nobel Prize for incompetence, anarchy, and corruption

delhicivicalerts

Leave a Comment