DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

कुर्बानी बैन करने मनोनीत पार्षद ने सीएम को लिख दी चिट्ठी, तत्काल कार्रवाई की मांग

मुस्लिम समुदाय का बकरा ईद का त्यौहार 7 जून को मनाया जाएगा उससे पहले निगम के मनोनीत पार्षद ने सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर पांच मांगें कर डाली। सीएम से दिशा-निर्देश जारी करने की मांग भी कर ली। पत्र लिखा
जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले
सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष, मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन ने।

जैन ने मुख्यमंत्री को बकरा ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली जैसे विविध सांस्कृतिक शहर में सभी धर्मों के लोग सौहार्द और भाईचारे के साथ रहते हैं, और ऐसे में यह आवश्यक है कि धार्मिक आयोजन सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर संपन्न हों। जैन ने पत्र में 5 मांगें की हैं। जिसमें पब्लिक प्लेस पर कुर्बानी पर कंप्लीट बैन की मांग की गई है।

कुर्बानी से पहले ये पत्र की ‘पंच’ लाइन पढ़िए

1.  सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान बना रहे।

2.  कुर्बानी करते समय विशेष संवेदनशीलता बरती जाए, जिससे किसी अन्य समुदाय की भावना आहत न हो।

3.  पशु अवशेषों का निस्तारण नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही किया जाए, खुले में न फेंका जाए

4.  सोशल मीडिया पर कुर्बानी की फोटो और वीडियो प्रसारित न की जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की सामाजिक उत्तेजना या विवाद न उत्पन्न हो।

5.  जो भी व्यक्ति या समूह माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मनोनीत निगम पार्षद और सहयोग दिल्ली के अध्यक्ष
मनोज कुमार जैन ने ये चिट्ठी लिखी
और मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि
मुख्यमंत्री सुझावों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित प्रशासनिक इकाइयों को स्पष्ट और कठोर निर्देश जारी करेंगी, जिससे सभी नागरिक आपसी भाईचारे के साथ पर्व मना सकें और दिल्ली में शांति एवं सद्भाव बना रहे।

Related posts

Sirsa: Protecting Ozone Layer Is Our Responsibility Towards Future Generations

Ruby Singh

CM Rekha Gupta Hails Success of Sindoor and Mahadev Missions in Assembly

Ruby Singh

Mayor of Delhi Sardar Raja Iqbal Singh appeals to citizens to avail the benefits of Property Tax Amnesty Scheme 2025-26 – Sumpattikar Niptaan Yojana (SUNIYO)

Ruby Singh

Leave a Comment