DelhiCivicAlerts
Delhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

सबसे पावरफुल स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन के लिए सत्या शर्मा और सुंदर सिंह ने डिप्टी के तौर पर किया नामांकन

स्टैंडिंग कमेटी का चुनावआने आने वाली 12जून को होगा। आज नामांकन का आखिरी दिन था लिहाजा बीजेपी और आप ने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चेयरमैन के लिए सत्या शर्मा और डिप्टी के लिए सुंदर सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया।

दिल्ली सिविक सेंटर स्थित MCD मुख्यालय में आज आम आदमी पार्टी से स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार राजपूत और उपाध्यक्ष पद के लिए मोहिनी झिंगवाल ने नामांकन दाखिल कर दिया। यह चुनाव 12 जून को होगा, परिणाम भी उसी दिन आएंगे।

एक वक्त था जब तीनों नगर निगम अलग-अलग हुआ करते थे लेकिन एकीकरण को ढाई साल का वक्त बीत चुका है बावजूद इसके स्टैंडिंग कमेटी का गठन नहीं हो पाया। यही वजह है कि फाइनेंशियल पावर न होने की वजह से निगम से संबंधित विकास का काम नहीं हो पाया। बहुत से प्रोजेक्ट और परियोजनाएं शुरू ही नहीं हो पाई। आपको बता दें कि ए ब्लॉक में स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और डिप्टी चेयरमैन सहित दूसरी कमेटियों के ऑफिस को तैयार किया जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े हुए ऑफिस करीब ढाई साल बाद गुलजार हो रहे हैं।

फाइनेंशियल पावर वाली स्टैंडिंग कमेटी 18 सदस्य होती है। इसके 6 सदस्य निगम सदन से चुनकर आते हैं 12 सदस्य निगम के 12 जून से चुनकर आते हैं हालिया चुनाव में 12 में से 8 जून पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है और अगर हाउस से चुने मेंबर्स की संख्या को जोड़ दें तो 11 मेंबर अकेले बीजेपी के इस फाइनेंशियल पावरफुल कमेटी में है। जबकि आम आदमी पार्टी के 7 सदस्य हैं। अकेले शाहदरा नॉर्थ जोन से स्टैंडिंग कमेटी के 5 मेंबर्स चुने गए हैं साफ है कि सभी 12 जोन में अकेला शाहदरा नॉर्थ जोन संख्या बल के आधार पर दबदबा रखे हुए है।

Related posts

“चार इंजन फेल” — अंकुश नारंग का भाजपा पर हमला, मेयर बोले- झूठे आंकड़ों से गुमराह कर रही ‘आप’

Ruby Singh

Delhi Government Declares 41 sq km of Southern Ridge as Reserved Forest

Ruby Singh

अस्पताल से गायब हुआ ‘स्वतंत्रता सेनानी’, जांच की मांग

Ruby Singh

Leave a Comment