DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

मेयर हाउस वाले तिमारपुर वार्ड में नेता प्रतिपक्ष ने दौरा कर कूड़े का ढ़ेर खोज निकाला -कहा बीजेपी के अभियान की पोल खोल

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने बुधवार को सिविल लाइन जोन का दौरा कर भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान की पोल खोल दी। तिमारपुर विधानसभा के वार्ड 11 में कूड़े के ढेर का दौरा करने पहुंचे अंकुश नारंग कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह सिविल लाइन जोन से आते हैं। जब मेयर अपना घर साफ नहीं कर पा रहे हैं तो पूरी दिल्ली कैसे साफ करेंगे? जगह-जगह जल भराव और कूड़ा जमा होने की वजह से डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। पिछले चार महीने से भाजपा एमसीडी की सत्ता में है और तब से दिल्ली में कूड़े से गंदगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को फोटो शूट से बाहर निकल कर गवर्नेंस पर काम करना हो ताकि वह दिल्लीवालो की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके।

अंकुश नारंग ने कहा कि सिविल लाइन जोन से मेयर राजा इकबाल खुद भी आते हैं और इसी वार्ड के अंदर मेयर हाउस भी है और यह तिमारपुर विधानसभा है। इसी तिमारपुर विधानसभा से राजा इकबाल सिंह खुद पार्षद है। इसके बावजूद तिमारपुर विधानसभा के हालात यह है। भाजपा ने कहा था कि एक अगस्त से 31 अगस्त सफाई अभियान चला रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता सफाई अभियान शुरू किया था और मेयर राजा इकबाल सिंह ने बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन राजा इकबाल सिंह अपने मेयर हाउस के वार्ड के अंदर ही चारों तरफ कूड़ा फैला हुआ है। चारों तरफ पानी जमा हो रहा है, शिल्ट भी पड़ी हुई है।

अंकुश नारंग ने कहा है कि यह समय मौसमी बीमारियों का है। इस मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया का है। इसके बावजूद इतनी गंदगी है। राजा इकबाल सिंह अपना घर तो साफ करवा नहीं पाए, वह दिल्ली को कूड़ा मुक्त कैसे बना पाएंगे। मेयर पहले अपने घर को साफ कराएं, फिर पूरी दिल्ली को साफ करें। मेयर सिर्फ फोटो शूट करते हैं। भाजपा के गुलाब सिंह राठौर यहां के चेयरमैन हैं। लेकिन चार महीने से यहां कूड़ा डाला जा रहा है। चार महीने पहले ही भाजपा एमसीडी की सत्ता में आई थी। भाजपा जब से एमसीडी की सत्ता में आई है, तब से हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा जमा हो रहा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के लोग समस्या का समाधान नहीं करना चाहते हैं। ये लोग विपक्ष के साथ समाधान पर चर्चा नहीं करते हैं। भाजपा को समाधान पर चर्चा करनी चाहिए। मेयर राजा इकबाल सिंह जिस वार्ड में रहते हैं, अगर वह अपना वार्ड नहीं साफ कर सकते हैं तो पूरी दिल्ली क्या साफ कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कूड़े को हटाना कोई मुश्किल काम नहीं है। फिर भी जगह-जगह कूड़ा जमा है। बुराड़ी में भी इसी तरह कूड़ा फैला हुआ है। मजलिस पार्क में भी कूड़ा एकत्र हो रहा है। पूरी दिल्ली में धीरे-धीरे जगह-जगह कूड़ा इकट्ठा होता जा रहा है। अगर भाजपा सफाई अभियान सिर्फ कागजों में ही चलाएगी और गाड़ी से उतर कर सिर्फ फोटो खिंचवा लेगी तो इससे काम नहीं चलेगा। भाजपा को फोटो शूट से बाहर आकर गवर्नेंस करनी पड़ेगी। अब दिल्ली में उसकी चार इंजन की सरकार है। भाजपा को दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं के अनुसार काम करना पड़ेगा।

Related posts

Chief Minister Urges Assembly Speaker and House to Remove the Misleading ‘Phansi Ghar’’ Signage and Initiate FIR

delhicivicalerts

10वीं कैबिनेट मीटिंग में रेखा सरकार का बड़ा फैसला, इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट फंड से बदलेगी दिल्ली

delhicivicalerts

दिल्ली नगर निगम बोला—यमुना खादर में नहीं डाला जा रहा कचरा

delhicivicalerts

Leave a Comment