DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

पेड़ गिरने से मौत के बाद डर गए बदरपुर के लोग….झुक गया विशाल पेड़….जानलेने पर उतारू….प्रशासन ने आंख बंद कर ली.. जानकर आप भी हैरान होंगे….EXCLUSIVE

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक लड़की जिंदगी और मौत से जूझ रही है। कालकाजी से विधायक और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखकर कहा की हंसराज सेठी मार्ग पर बारिश में पेड़ गिरने से युवा की मौत के मामले को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा को बर्खास्त करने की मांग कर दी।

हादसे से बाद राजनीति गरम, आरोप-प्रत्यारोप चरम पर

दिल्ली के बदरपुर में बरी का पेड़ झुक गया है। बावजूद इसके सुध लेने वाला कोई नही। परेशान इलाके के लोगों ने दिल्ली नगर निगम के उप निदेशक उद्दान विभाग सेंट्रल जोन लाजपत नगर को पेड़ छंटवाने की गुहार लगाई लेकिन नतीजा सिफर रहा। निगम पार्षद हेमचंद गोयल को भी लिखा लेकिन नतीजा ज़ीरो। कालका जी की घटना के बाद इलाके के लोगों को भारी बारिश के बाद झुका पेड़ गिरने का डर सता रहा है क्योंकि ये झुका हुआ पेड़ जान लेने पर आमादा है और प्रशासन ने तो आंख मूंद ली है।

कहां स्थित है जानलेने पर उतारू पेड़

इलाके में करीब 40 सालों से मौजूद ये पेड़ इलाके के लोगों के लिये ऑक्सीजन का बड़ा स्रोत है। झुकने से पहले तक जीवन देने वाला ये पेड़ इलाके को लोगों के लिए डर का बड़ा सबब बन चुका है। खासकर कालकाजी की घटना के बाद से रहवासी डरे हैं। बरी का ये पेड़ मकान नंबर 672, गली नंबर 39, ब्लॉक E मोलर मोलड़बंद विस्तार के सामने नियर ब्राइटवे पब्लिक स्कूल, दूसरा 60 फुटा रोड बदरपुर नई दिल्ली 44 में स्थित है। जो काफी झुक गया है जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वन विभाग को दी गई शिकायत के मुताबिक इलाके के लोगों ने गुहार लगाई कि 4-5 मोटी डालियों को जल्द से जल्द काटा या छांटा जाए ताकि पेड़ भी सुरक्षित रहे।  और किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके। कुछ असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सैंचुरी शूटिंग रेंज सूरजकुंड रोड असोला  स्थित वन विभाग के ई फॉरेस्ट विभाग जो चिट्ठी लिखने के बाद भी कोई कारर्वाई नहीं हुई।

वन विभाग को दी गई शिकायत

यही शिकायत सेंट्रल ज़ोन लाजपत नगर के उपनिदेशक हॉर्टीकल्चर को भी दी गई लेकिन रिजल्ट शून्य रहा।

एमसीडी को दी गई शिकायत

  कालका जी घटना के बाद राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप

भारी बारिश के बाद धौला कुआं अंडरपास में कारें सड़क बनी दरिया में तैरती हुई नजर आई। इसके अलावा कई इलाकों में गाड़ियों को तैरते हुए देखा गया। वहीं अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा…..मात्र चंद महीनों में बीजेपी वालों ने दिल्ली का क्या हाल कर दिया।

कला संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने पलटवार किया— वाह रे बेशरम 12 साल दिल्ली को लूटा और बर्बाद करके पंजाब भाग गया और आज एक पेड़ गिरने पर भाजपा को दोष दे रहे हो दिल्ली तो बदलेगी ही पर अपनी खुद की फैलियर के रिपोर्ट कार्ड को लेकर नाचने की ये निर्लज्जता केवल AAP में ही सम्भव है

दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में भारी बारिश के बाद गिरा विशाल पेड़ गिरने से पेड़ की चपेट में आए बाइक सवार भी आ गया। आतिशी ने तो पीडब्लूडी मिनिस्टर को बर्खास्त करने को चिट्ठी लिख दी।

भाजपा की 4 इंजन सरकार की नाकामी आज दिल्लीवालो  के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बरसात में हंसराज सेठी मार्ग पर पेड़ गिरने से एक बाइक चालक की मृत्यु हो गई है। क्यों नहीं हुई बरसात की तैयारी?

लोगों की जान से खिलवाड़ के लिए, PWD मंत्री @p_sahibsingh को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए!  वरिष्ठ आप नेता और लोपी अतीशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर, हैंसराज सेठी मार्ग पर गिरने वाले पेड़ के कारण एक युवक की मौत और एक लड़की के गंभीर घायल होने के बाद पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के मंत्री परवेश वर्मा को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की, और दिल्ली में कई मौतों के लिए भाजपा सरकार की मानसून विफलता को जिम्मेदार ठहराया।

आपको बता दें कि राजधानी में पेड़ में काट छांट के लिए वन विभाग की परमिशन जरूरी होती है।

Related posts

जर्जर भवनों की पहचान में निगम लचर, तोनाले से गाद निकासी का 45% टारगेट ही पूरा

delhicivicalerts

Festive Feast Under Watch: Delhi Launches Citywide Food Safety Crackdown

delhicivicalerts

बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 70 में से 58 सीट घोषित- बुराड़ी और संगम विहार अभी अधर में–ये देखें

delhicivicalerts

Leave a Comment