DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSRashtriya Swayamsewak Sangh ( RSS)

दिल्ली-एनसीआर में सजेगा विमर्श का महाकुंभ; राष्ट्रीय सनातन विचार बढ़ाने जुटेंगे दिग्गज, ये तारीखें नोट कर लीजिए

कहते हैं डिसकोर्स यानि संवाद में बड़ी ताकत होती है। संवाद को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने तौर पर पूरा साल काम करता रहता है। वैसे तो संघ में विजयादशमी से ही साल भर के कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाती है। इसी वीकेंड दिल्ली-एनसीआर में संघ के बैनर तले बड़ी जुटान हो रही है।

2047 तक विकसित भारत कैसे बने? बड़े डिसकोर्स के मंच पर 13, और 14 दिसंबर को बड़े-बड़े दिग्गज जुटेंगे। राष्ट्रीय सनातन विचार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पत्रकार, शिक्षाविद, मीडिया विद्यार्थी, शोधार्थी, प्रबुद्ध नारी शक्ति, विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं ‘पंच परिवर्तन’ के योद्धा जुट रहे हैं।

पहले ऑपरेशन सिंदूर और फिर अमेरिकी टैरिफ से बदलते भारत का पता न केवल दुश्मन देश को चला बल्कि वैश्विक देशों को संदेश गया कि भारत विकसित होने की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के बीच राष्ट्रीय सनातन विचार ना केवल फैले बल्कि बदलते भारत की तस्वीर लोगों को पता चले यही आयोजन का मकसद है। इसको नाम दिया गया–प्रेरणा विमर्श 2025

नए भारत के निर्माण की रूपरेखा देने वाले इस महाआयोजन की शुरूआत यज्ञ से होगी। विमर्श की सचिव मोनिका चौहान ने 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदना यज्ञ’ के बारे में कहा कि अनोखी बात ये है कि यज्ञ वेदी पर कन्या गुरुकुल संचालित करने वाली महिलाएं होंगी।

आपको बता दें कि ये सब कुछ हो रहा है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले प्रेरणा विमर्श 2025 में। 13–14 दिसंबर को सेक्टर 62 स्थित एनआईओएस के क्षेत्रीय कार्यालय, कल्याण सिंह सभागार में दो दिनी का गहन मंथन में आकांक्षी भारत, आत्मविश्वासी भारत और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से बढ़ता हुआ भारत। पर चर्चा होगी। ख़ास बात है कि संघ के शताब्दी वर्ष में विमर्श का केंद्रीय विषय ‘नवोत्थान के नए क्षितिज’ रखा गया है।

विमर्श 2025 के संयोजक श्याम किशोर ने बताया “छह सत्रों में वैचारिक, सांस्कृतिक, रक्षा, आर्थिक, वैश्विक और सामाजिक क्षेत्र के उभरते नए विचारों, परिवर्तनों और दृष्टि-बिंदुओं पर विशिष्ट वक्ता गहन विमर्श करेंगे।”

दिवससत्रविषयवक्तापद/परिचय
प्रथम दिवसप्रथम सत्रमंत्र विपल्व (वैचारिक क्षेत्र में नवोत्थान)प्रदीप जोशीअखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
मीनाक्षी जैनराज्य सभा सांसद एवं प्रख्यात इतिहासकार
प्रतिबिम्ब शर्मावरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर, संसद टीवी
द्वितीय सत्रवसुधैव कुटुंबकम् (वैश्विक क्षेत्र में नवोत्थान)प्रो. अश्विनी महापातस्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज, जेएनयू
नरेश कुमार कुमावतअंतरराष्ट्रीय शिल्पकार
हरीश बर्णवालसीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ब्लूक्रॉफ्ट डिजिटल फाउंडेशन
तृतीय सत्रशस्त्रेण रक्षति राष्ट्रे (रक्षा क्षेत्र में नवोत्थान)वाइस एडमिरल (से.नि.) श्रीमान् सतीश सोनी—
राजीव नयनरक्षा विशेषज्ञ
आनंद नरसिम्हनप्रबंध संपादक, नेटवर्क 18
द्वितीय दिवसप्रथम सत्रअर्थो हि धर्मस्य मूलम् (आर्थिक क्षेत्र में नवोत्थान)रूपेश कुमारअखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
हर्षवर्धन त्रिपाठीवरिष्ठ आर्थिक पत्रकार
अनुराग पुनेठावरिष्ठ पत्रकार
द्वितीय सत्रहिन्दवः सोदरा सर्वे (सामाजिक क्षेत्र में नवोत्थान)राजकुमार मतालेअखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
रामवीर श्रेष्ठवरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर, संसद टीवी
तृतीय सत्रजननी जन्मभूमिश्च (सांस्कृतिक क्षेत्र में नवोत्थान)मनोज जोशीप्रख्यात अभिनेता व रंगकर्मी
राजीव तुलीअखिल भारतीय प्रचार टोली सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
मीनाक्षी जोशीवरिष्ठ पत्रकार व एंकर, इंडिया टीवी

विमर्श के साथ एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही, गत वर्ष के ‘पंच परिवर्तन’ विषयक विमर्श पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मेरठ प्रांत के सह-प्रचार प्रमुख अनिल त्यागी ने कहा कि “प्रेरणा विमर्श 2020 से संचालित हो रहा है। गत वर्ष के ‘पंच परिवर्तन’ विषयक विमर्श पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।”

–ख़बर यहीं तक

Related posts

नागरिक साझेदारी से यमुना को बचाने नई पहल ; DDA का यमुना डायलॉग्स

Ruby Singh

MCD Strengthens Door-to-Door Garbage Collection; Vehicle Fleet Expanded 2.5 Times

Ruby Singh

Mayor’s Civic Body Vows Strict Action Against Encroachers at Heritage Sites

Ruby Singh

Leave a Comment