DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

CleanSantNagar: संत नगर में सफाई पर फिर छापामारी—उपायुक्त का 15 दिन में दूसरा निरीक्षण

संत नगर, ग्रेटर कैलाश की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद दक्षिण दिल्ली के उपायुक्त दिलखुश मीणा ने 15 दिन में दूसरी बार औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय सफाई निरीक्षक को समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए।

यह कॉलोनी, जहां की RWA लगातार सुधार की मांग कर रही है, मध्यम वर्गीय परिवारों का बसेरा है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने 15 दिन पहले सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

स्थानीय विधायक शिखा राय ने कॉलोनी के जल संकट को देखते हुए RWA के अनुरोध पर बोरिंग करवाई, जिससे राहत मिली। वहीं सांसद बाँसुरी स्वराज और विधायक श्रीमती राय ने नगर निगम स्कूल के पीछे आस्था कुंज में सुरक्षा बढ़ाने के लिए छोटी ग्रिल हटाकर ऊंची दीवार लगाने का निर्णय करवाया।

संत नगर में सफाई, जल और सुरक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों पर प्रशासन की सक्रियता ने स्थानीय नागरिकों को उम्मीद दी है कि उनकी आवाज़ सुनी जा रही है।

Related posts

NDMC’s Green Push: Tree Washing, Greening, and Mist Sprays in Action

delhicivicalerts

मेयर ने किसे कहा व्हाट्सएप पर फोटो भेजो

delhicivicalerts

AAP’s Pollution Politics Exposed: BJP’s Virendra Sachdeva Slams False Narrative on Diwali Firecrackers

delhicivicalerts

Leave a Comment