DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली नगर निगम ने स्व. आसफ अली की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया, उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत ने उनके योगदान को बताया प्रेरणास्रोत

दिल्ली नगर निगम ने स्वर्गीय आसफ अली की जयंती के अवसर पर दिल्ली गेट स्थित पार्क में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम की उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की और स्व. आसफ अली को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. पंत ने कहा कि स्व. आसफ अली ने जनसेवा, सामाजिक समर्पण और सार्वजनिक जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका व्यक्तित्व संवेदनशील नेतृत्व, जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक सरोकारों का प्रतीक था।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली नगर निगम उनके योगदान को सदैव सम्मान और आदर के साथ स्मरण करता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. आसफ अली के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि समारोह शांतिपूर्ण, गरिमामय और श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर निगम ने यह संदेश दिया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और जनसेवकों के आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

समर एक्शन प्लान 2025: जल संकट से ऐसे निबटेगी NDMC

Ruby Singh

No One Left in the Cold: Delhi Govt’s First-Ever Heater Drive to Help Thousands Stay Warm Without Open Burning

Ruby Singh

MCD’s Swachhata Drive Engages 25,000 Students, Cleans Key Delhi Zones

Ruby Singh

Leave a Comment