DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

डीडीए सलाहकार परिषद के लिए MCD के चार पार्षदों ने दाखिल किया नामांकन, 24 अगस्त को होगा चुनाव

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में दिल्ली नगर निगम (MCD) के चार प्रतिनिधियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 अगस्त थी।

बीजेपी की ओर से गीता कॉलोनी वार्ड नंबर-210 की पार्षद नीमा भगत और रानी बाग वार्ड नंबर-60 की पार्षद ज्योति अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से रोहताश नगर वार्ड नंबर-223 की पार्षद शिवानी पांचाल और वजीरपुर वार्ड नंबर-66 की पार्षद चित्रा विद्यार्थी ने नामांकन भरा।

नामांकन के दौरान दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, उप महापौर डॉ. मोनिका पंत और नेता सदन जय भगवान यादव भी मौजूद रहे।

DDA सलाहकार परिषद के लिए MCD के चार प्रतिनिधियों का निर्वाचन 24 अगस्त 2026 को होने वाली निगम की बैठक में किया जाएगा।

महापौर प्रवेश वाही ने नामांकन दाखिल करने वाले पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि DDA दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि MCD की ओर से चुने जाने वाले सदस्य अपने सुझावों के जरिए मास्टर प्लान 2047 के सफल क्रियान्वयन में योगदान देंगे।

The End

Related posts

MCD: सितंबर महीने के पहले शनिवार को पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM), सफाई पर ख़ास ज़ोर

Ruby Singh

Crime Branch Busts Interstate Auto-Lifting and Stolen-Car Disposal Syndicate, Three Arrested

Ruby Singh

ग्रुप ए और बी की नहीं आई सैलरी, नेता विपक्ष ने की ये मांग

Ruby Singh

Leave a Comment