DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

MCD में सबसे बड़ा खेला मुस्तफाबाद वार्ड की कांग्रेस पार्षद ने किया और बीजेपी की जीती हुई बाज़ी आप के पास चली ऐसे समझिए

दूसरी बार कांग्रेस का हाथ छोड़ पार्षद सबीला बेगम ने दिया पार्टी से इस्तीफा; AAP को देंगी समर्थन

मेयर चुनाव के बीच ही जब कांग्रेस के 8 पार्षदों ने दलित विरोधी होने का आरोप लगाकर वोटिंग बहिष्कार किया तो उन्हीं की साथी सबीला बेगम ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया और वोटिंग में हिस्सा लिया।
एमसीडी में कांग्रेस को ये दूसरा बड़ा झटका है। सबीला बेगम ने अपने इस्तीफे में कहा है कि मेयर चुनाव से दूर रहकर हम भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते।

कांग्रेस के टिकट पर जीतते ही छोड़ा था हाथ का साथ लोगो ने किया था हंगामा

सबीला मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद है। कांग्रेस से पार्षद का चुनाव जीतने के बाद वह आम आदमी पार्टी में चली गई थी। जिसके विरोध में लोकल लोग सड़क पर आ गए थे। आरोप था पार्षद सबीला बेगम ने जनता के फैसले का अपमान किया है। घर के बाहर भी जमकर हंगामा हुआ था। आप में जॉइनिंग होने के कुछ घंटे के बाद वापस कांग्रेस में आ गई थी। लेकिन अब एक बार फिर वह आप में आ गई हैं और वोट भी दिया है।

वोट के दौरान गैर हाजिर रहने वाले पार्षद (कुल 7) कांग्रेस के कुल 7 पार्षद और केवल 1 सांसद स्वाति मालीवाल वोट के दौरान गैर हाजिर रहे। कांग्रेस के 7 पार्षदों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। पार्षदों के मतदान की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी उसके कुछ ही वक्त पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पहुंचे और वोट किया।

पार्षदों के नाम
मनदीप सिंह
वेदपाल चौधरी
अरीबा खान
नाजिया दानिश
समीर अहमद
नाजिया खातून
शीतल चौधरी

दोपहर 3.15 मेयर चुनाव को वोटिंग शुरू हुई और प्रक्रिया 5.45 तक चली।

Related posts

“सफाईकर्मी निगम के असली नायक… तो बाबा साहब बिना भेदभाव के न्याय और समानता की एक नज़ीर”

Ruby Singh

रामनिवास गोयल, दिलीप पांडे के बाद बीजेपी ने गिनाए ये नाम

Ruby Singh

बीजेपी ने निकाला था… वापस आप को ज्वाइन करने वाली महिला पार्षदा केजरीवाल को लेकर रोज़ करती हैं ये प्रार्थना

Ruby Singh

Leave a Comment