DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

डिजिटल शिक्षा की ओर MCD का कदम: सभी प्राथमिक स्कूलों में होंगे PM e-Vidya ऐप वर्कशॉप!”

दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति ने राजधानी के प्राथमिक स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम पहल की है।

 शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने आयुक्त, नगर निगम को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए PM e-Vidya ऐप के प्रचार-प्रसार हेतु सभी MCD प्राथमिक विद्यालयों में विशेष वर्कशॉप आयोजित करने का अनुरोध किया है।

दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में करीब डेढ लाख छात्र इनरोल हैं। समिति के चेयरमैन को लगता है कि इससे स्कूलों में बच्चों की संख्या में भी इज़ाफा होगा। लेटर की मुख्य मांगे—

  • छात्रों और शिक्षकों को ऐप की कार्यप्रणाली और उपयोगिता से परिचित कराना
  • कक्षा में ऐप का प्रदर्शन कर डिजिटल लर्निंग को प्रोत्साहित करना
  • छात्रों को घर पर भी ऐप का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना ताकि वे आत्मनिर्भर रूप से ज्ञान अर्जित कर सकें

योगेश वर्मा ने इस पहल को डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और सभी स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा निदेशक और अतिरिक्त आयुक्त (शिक्षा) को भी भेजी गई है।

योगेश वर्मा, शिक्षा समिति अध्यक्ष

यह पहल न केवल छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि शिक्षकों को भी डिजिटल टूल्स के बेहतर उपयोग के लिए प्रशिक्षित करेगी। इससे शिक्षा व्यवस्था में नवाचार और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा।

–समाप्त–

Related posts

होटल, रेस्टोरेंट, गेमिंग पार्लर,मोटल,डिस्को,स्विमिंग पूल,ऑडिटोरियम,मनोरंजक पार्क के हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के लिए पुलिस की NOC जरूरी नहीं-मेयर

delhicivicalerts

सब्ज़ी मंडी इमारत हादसा- पुलिस ने बचाईं 22 जिंदगियां

delhicivicalerts

#DelhiMCDBypolls: 2024-2025 के झटकों के बाद अब 12 सीटों पर साख की लड़ाई—तीनों दलों के लिए अग्निपरीक्षा

delhicivicalerts

Leave a Comment