DelhiCivicAlerts
Rashtriya Swayamsewak Sangh ( RSS)

RSS से जुड़े प्रेरणा शोध संस्थान का अनोखा होली मिलन- संवाद और समरसता के संग नारी शक्ति का सम्मान

RSS से जुड़ा प्रेरणा शोध संस्थान अपने अनोखे आयोजनों के लिए जाना जाता है। खासकर सामाजिक समरसता की अलख जगाने को लेकर नोएडा सेक्टर-62 NIOS मुख्यालय में पत्रकारों का होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के बीच संवाद, सौहार्द और सांस्कृतिक समरसता को प्रोत्साहित करना था।

मुख्य अतिथि नरेंद्र ठाकुर, अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के ‘पंच परिवर्तन’ अभियान पर विचार रखते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में उत्सव केवल आनंद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक संवाद को बढ़ाने का अवसर भी होते हैं। उन्होंने पत्रकारिता को समाज का सजग प्रहरी बताते हुए इसकी राष्ट्र जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

कार्यक्रम के दिन संयोगवश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी था। इस अवसर पर महिलाओं को नमन करते हुए समाज निर्माण में नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने ऋग्वेद में महिला ऋषियों के उल्लेख का हवाला देते हुए भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति, ज्ञान और सृजन का आधार बताया।

स्मिता मिश्रा (प्रसार भारती सलाहकार) ने होली के सांस्कृतिक महत्व और महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्रजेश सिंह (News18), डॉ. अनिल निगम अनंत विजय, प्रतिबिम्ब शर्मा, अशोक श्रीवास्तव (DD News), मीनाक्षी जोशी (India TV), अखिलेश आनंद (News24), प्रमिला दीक्षित (TV9 Bharatvarsh) सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से लगभग 125 पत्रकारों की उपस्थिति रही। कुल मिलाकर 175 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

मंच संचालन करुण कपिल ने किया, जबकि गीत-संगीत की प्रस्तुति हरिश्चन्द्र के नेतृत्व में हुई। कार्यक्रम का समापन डॉ. अनिल (सह-प्रचार प्रमुख, मेरठ प्रांत) के धन्यवाद ज्ञापन और पारंपरिक फूलों की होली के साथ हुआ। अंत में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और समाज में सकारात्मक संवाद व सहयोग को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जबलपुर में

delhicivicalerts

गाजियाबाद में संघ शिक्षार्थियों का अनुशासित पथ संचलन, राष्ट्रभक्ति और एकात्मता का अद्भुत प्रदर्शन — 21 जून को नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य प्रकट समारोह

delhicivicalerts

राजधानी दिल्ली में पहली बार खुला ऐसा कोई रिसर्च सेंटर जहां जनजातियों पर होगी खोज़,

delhicivicalerts

Leave a Comment