DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi Police (DP)Delhi politics

उत्तम नगर तरुण हत्याकांड: गोयल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

उत्तम नगर के काली बस्ती इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में गहरा रोष है। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी ली।

परिवार ने बताया कि एक छोटी बच्ची से गुब्बारा फूटने पर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद घर में घुसकर मारपीट की गई और तरुण को बाहर ही 20-30 लोगों ने मिलकर बेरहमी से मार डाला। परिवार ने दोषियों को एनकाउंटर या फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही तरुण के भाई अरुण को सरकारी नौकरी और कम से कम 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

गोयल ने कहा कि यह घटना सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा लगती है, जिससे इलाके में दहशत फैलाकर हिंदू समाज को पलायन के लिए मजबूर किया जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।

तरुण की हत्या के बाद दिल्ली में कई हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

केशवपुरम जोन में बदल गए AE-JE, पूरी लिस्ट यहां देखें

Ruby Singh

पुजारियों और ग्रंथियों के लिए केजरीवाल का तोहफा

Ruby Singh

Narela Zone Ward Committee Meeting: बड़ी-बड़ी कच्ची कॉलोनियां कट रही है और इन पर रोक लगे

Ruby Singh

Leave a Comment