DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

30 नवंबर को वोटिंग, प्रचार खत्म होने से पहले बीजेपी का मेगा शो ऑफ स्ट्रेंथ

दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव को प्रचार कल शुक्रवार को समाप्त हो जायेगा, उससे एक दिन पहले आज गुरूवार को मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी महल नगर निगम वार्ड के प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित किया जिसमें सांसद प्रवीन खंडेलवाल, दिल्ली सरकार के प्रभारी मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह, जिलाध्यक्ष  अरविंद गर्ग, प्रदेश के सह कार्यालय मंत्री  अमित गुप्ता, चुनाव संयोजक  आतिफ रशीद एवं प्रदेश प्रवक्ता यासीर जिलानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।

अशोक विहार वार्ड से प्रत्याशी  वीना असीजा के समर्थन में स्थानीय पंजाबी एवं सिंधी समाज की एक बड़ी बैठक को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा एवं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने सम्बोधित किया। बृहस्पतिवार प्रातः वजीरपुर झुग्गी क्लस्टर में भाजपा प्रत्याशी ने विधायक पूनम भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, कोषाध्यक्ष  सतीश गर्ग और जिलाध्यक्ष अजय खटाना के साथ विशाल रोड़ शो कर जनसम्पर्क किया। सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने शिवम अपार्टमेंट के बाहर एक विशाल नुक्कड सभा को सम्बोधित किया।

 वीरेन्द्र सचदेवा एवं शंकर लालवानी ने अशोक विहार के सिंधी समाज से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा की दिल्ली की जनता भलीभांति समझ रही है की भाजपा ही एक विकल्प है क्योंकि भाजपा चुनने का मतलब है बेहतर विकास एवं रखरखाव और आम आदमी पार्टी चुनने का मतलब है विकास ठप्प एवं विनाश।

नारायणा वार्ड में लोहा मंड़ी एवं नारायणा गांव में सांसद  मनोज तिवारी ने जनसभाओं को सम्बोधित किया।

संगम विहार ए वार्ड से प्रत्याशी शुभ्राजीत गौतम के समर्थन में सांसद  मनोज तिवारी एवं  रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रोड़ शो किया। विधायक  चंदन चौधरी, एन.डी.एम.सी. सदस्य दिनेश प्रताप सिंह एवं डी.डी.ए. सदस्य राजीव बब्बर ने भी संगम विहार वार्ड में दो नुक्कड सभाओं को सम्बोधित किया।

 मनोज तिवारी ने रोड़ शो में कहा की दिल्ली के हर कोने में बसे पूर्वांचल समाज के लोग आज भाजपा को विकास के प्रतीक के रूप में देख रहे हैं  और भाजपा के साथ चल कर दिल्ली को अपना वैकल्पिक घर बना रहे हैं।

 रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा की जनसम्पर्क के बाद हम कह सकते हैं की दक्षिणपुरी एवं संगम विहार ए दोनों वार्ड के लोग विकास के लिए अब बेहतर विकल्प के रूप में भाजपा को चुनने का मन बना चुके हैं।

ग्रेटर कैलाश वार्ड से प्रत्याशी अंजुम मंडल ने आज विधायक शिखा रॉय, निगम पार्षद शरद कपूर, मंडल अध्यक्ष  नरेश चौधरी के साथ संत नगर, ईस्ट आफ कैलाश में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया और शाम को पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने अंजुम मंडल के समर्थन में जमरूदपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया।

चांदनी चौक वार्ड से प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता के समर्थन में केन्द्रीय राज्य मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने रेल्वे कॉलोनी, मोर सराय में जनसभा को जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग की उपस्थिती में सम्बोधित किया। किसान घाट पर सुमन कुमार गुप्ता ने जिला उपाध्यक्ष अशोक तोमर के साथ जनसम्पर्क किया।

विनोद नगर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित पूर्वांचल समाज सम्मेलन को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने और उत्तराखंड समाज की विशाल बैठक को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सतपाल महाराज ने सम्बोधित किया।

शालीमार बाग में प्रत्याशी अनीता जैन के समर्थन में आयोजित चार नुक्कड सभाओं को विधायक श्याम शर्मा एवं अशोक गोयल आदि ने सम्बोधित किया।

दक्षिणपुरी वार्ड से प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित ओ.बी.सी. सम्मेलन को विधायक गजेन्द्र यादव ने सम्बोधित किया।

ढिचाऊं कलां वार्ड में आजआयोजित तीन नुक्कड सभाओं को विधायक नीलम पहलवान एवं अभय वर्मा ने सम्बोधित किया।

Related posts

दिल्ली की हवा हुई साफ, आगे क्या? पर्यावरण मंत्री ने बताया

delhicivicalerts

6-7 अगस्त को वैधानिक, विशेष और तदर्थ समितियों के चुनाव, नामांकन की पूरी लिस्ट सिर्फ यहां

delhicivicalerts

10 परिवारों को मिलेगा 1-1 करोड़, ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) करेगा निगरानी

delhicivicalerts

Leave a Comment