DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

एक पार्षद ऐसा भी, बच्चों का रख रहे खास ख्याल

योगेश वर्मा एडवोकेट केशव पुरम ज़ोन के
चेयरमैन हैं जो बच्चों के प्रति अपने खास लगाव और प्रतिकूल स्थिति में ऐसे गरीब बच्चों की मदद के लिए जाने जाते हैं।
दिल्ली नगर निगम में बीजेपी के इस सीनियर नेता की गिनती निगम के सुलझे, मंझे और निगम की तकनीकी चीजों के जानकार माने

दिल्ली नगर निगम ई ब्लॉक अशोक विहार फेज 1 प्राइमरी स्कूल में ग्रीन हैंड्स द्वारा जुराब वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया

दिल्ली नगर निगम ई ब्लॉक अशोक विहार प्राइमरी स्कूल में संस्था “ग्रीन हैंड्स” द्वारा एक विशेष जुराब वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश वर्मा, अध्यक्ष, केशव पुरम जोन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनिल गुप्ता, अध्यक्ष, अग्रवाल समाज, लख्मीचंद मकरानी, विमल गुप्ता, संजय जैन, अशोक खारी, विपुल जैन और स्कूल की प्रिंसिपल सीमा मलिक भी मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शरद ऋतु के अवसर पर जुराब वितरित किए गए, साथ ही एक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण की महत्वता और वृक्षारोपण के फायदे के बारे में जागरूक किया गया।

मुख्य अतिथि योगेश वर्मा ने इस अवसर पर कहा, “मेरा हमेशा से प्रयास रहता है कि मैं अपने स्कूल के बच्चों का अधिक से अधिक ध्यान रखूं क्योंकि यही बच्चे भविष्य में देश के निर्माता बनेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम संस्थाओं को एक साथ जोड़ते हैं और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों में स्मार्ट रूम की स्थापना की गई है ताकि बच्चे नई तकनीक के माध्यम से अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें।

अनिल गुप्ता, अध्यक्ष, अग्रवाल समाज ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की और सभी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे मिलकर इस तरह के कार्यों में भाग लें ताकि बच्चों का भविष्य और समाज का विकास हो सके।

यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के लिए एक सुखद अनुभव था, बल्कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास था।

Related posts

Swift Police Action Foils Mobile Snatching in East Delhi, Accused Arrested Within Days

Ruby Singh

Delhi LG Chairs Emergency Meeting: PGs, Unauthorized Constructions Under Strict Review

Ruby Singh

Cleanliness drive organized by MCD Najafgarh Zone as part of ‘Delhi’s Freedom from Garbage’ campaign

Ruby Singh

Leave a Comment