DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

नाले के पास सिल्ट देख भड़केडिप्टी मेयर,मेगा सफाई अभियान का ले रहे थे ज़ायज़ा

मौसम विभाग ने बताया है इस साल मानसून पहले ही आ जाएगा लिहाजा दिल्ली को जलभराव से बचाने के लिए बीजेपी शासित निगम के डिप्टी मेयर कोंडली वार्ड संख्या-193 में जायजा ले रहे की नाले में सिल्ट मिल गया।

कोंडली क्षेत्र में पी डब्ल्यू के नाले के पास सिल्ट डंप किया हुआ था डिप्टी मेयर ने तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों को ताकीद किया कि पी डब्ल्यू डी विभाग को पत्र लिखकर नाले के बाहर पड़ी सिल्ट उठाने के बारे में कहा जाये। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है और इस सम्बन्ध में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करके कहा की क्षेत्र को साफ बनाये रखने में अपना सहयोग दें।

इलाके की खाली पड़ी ज़मीन पर स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए समुदाय भवन बनाने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समुदाय भवन बनाने की संभावनाएं देखकर इस दिशा में सकारात्मक कार्य किये जाये जिससे जनता लाभान्वित हो सके।

दौरे के दौरान डिप्टी मेयर ने पार्को की स्थिति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि पार्को का उचित रख रखाव हो और समय पर पेड़ पौधों को समय पर सींचा जाये जिससे हरियाली बनी रहे।

आम आदमी पार्टी का रवैया दिल्ली के विकास के प्रति उदासीन रहा है लेकिन अब दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार जनता के हितों से सरोकार रखती है और इस दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहीं है। दिल्ली नगर निगम की भाजपा दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सिविक सुविधाएं, स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है।

वही शाहदरा दक्षिणी वार्ड समिति के अध्यक्ष, संदीप कपूर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के वार्डों में दिन में दो बार साफ सफाई होने से निश्चित रूप से सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है और वो सराहनीय है। कोंडली क्षेत्र के पास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट है और वार्ड के सभी पार्क उस प्लांट के 5 किलोमीटर के दायरे में आते है। एन जी टी के निर्देश के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीटेड वाटर पाइपलाइन के ज़रिये वार्ड के पार्को में सिंचाई हेतु दिया जाना था लेकिन ये योजना पर अमलीकरण नहीं हुआ है।

Related posts

प्रदूषण का स्तर 480 के पार एक्सपर्ट ने बेवजह बाहर जाने से रोका

Ruby Singh

जिस रामलीला मैदान आंदोलन से पैदा हुई AAP, भाजपा वही दिलाएगी शपथ

Ruby Singh

Virendra Sachdeva Flags Off MCD Campaign: Chandni Chowk Will Choose Development Again

Ruby Singh

Leave a Comment